Edited By Vijay, Updated: 26 Oct, 2022 11:43 PM

भैयादूज के अवसर पर बुधवार को गग्गल चौक पर चेन स्नेचर महिलाओं ने 2 महिलाओं की सोने की चेन चुरा लीं। पहली वारदात में चेन स्नैचर महिलाओं ने गग्गल से लंज की ओर को जा रही बस में बैठी एक महिला के गले से डेढ़ तोले की सोने चेन पर हाथ साफ कर दिया। इस महिला...
गग्गल/नगरोटा बगवां (अनजान/स्वामी): भैयादूज के अवसर पर बुधवार को गग्गल चौक पर चेन स्नेचर महिलाओं ने 2 महिलाओं की सोने की चेन चुरा लीं। पहली वारदात में चेन स्नैचर महिलाओं ने गग्गल से लंज की ओर को जा रही बस में बैठी एक महिला के गले से डेढ़ तोले की सोने चेन पर हाथ साफ कर दिया। इस महिला को एहसास घर पहुंचने पर ही हुआ तो उसने गग्गल आकर पुलिस को आपबीती सुनाई। वहीं दूसरी घटना भी गग्गल चौक की ही है। इसमें बस में बैठी बुजुर्ग महिला के गले से 2 तोले की चेन को चेन स्नैचर महिला बस में ही ले उड़ी और महिला को पता भी नहीं लगा। उक्त महिला ने इसकी सूचना गग्गल पुलिस थाने में दर्ज करवाई है। उधर, गग्गल पुलिस थाना के प्रभारी केसर सिंह ने कहा कि पुलिस गग्गल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुट गई है।
उधर, पुलिस स्टेशन नगरोटा बगवां के अंतर्गत 53 मील में एक 62 साल की महिला के गले से सोने की चेन काट कर भाग रही 4 महिलाओं को लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले किया है। नगरोटा बगवां पुलिस थाना के प्रभारी रमेश ठाकुर ने बताया कि उक्त 4 महिलाएं 53 मील में कांगड़ा की ओर से नगरोटा की ओर आ रही एक बस में सवार हो गईं। इस बस में रामप्यारी सदरपुर से अपने मायके ठारू जा रही थी। पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि उसे उक्त महिलाओं द्वारा उसके गले से सोने की चेन काटने का एहसास हुआ और जब देखा ताे चेन गायब थी। इतने में उक्त चारों महिलाएं बस से उतर कर भागने लगीं।
लोगों व आसपास के दुकानदारों ने 3 महिलाओं को काबू कर लिया जबकि एक महिला भागने में सफल हो गई, जिसे नगरोटा बगवां के बस स्टैंड पर किसी महिला के गले से सोने की चेन काटते समय लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। उक्त चारों महिलाएं पंजाब की रहने वाली हैं। पुलिस आरोपी महिलाओं को वीरवार को अदालत में पेश करेगी। डीएसपी कांगड़ा मदन धीमान ने बताया कि नगरोटा बगवां पुलिस स्टेशन के प्रभारी रमेश ठाकुर की अगुवाई में एएसआई सुशील कुमार आरोपी महिलाओं से पूछताछ कर रहे हैं।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here