गहरी खाई में गिरी कार, दो युवकों की मौत

Edited By prashant sharma, Updated: 14 Jul, 2020 12:33 PM

car fell into deep gorge two youths died

चालक के नियंत्रण खो देने से एक कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है। हादसा धर्मपुर उपमंडल के ग्राम गद्दीघार के खेड़ीनाले के पास हुआ है।

मंडी : चालक के नियंत्रण खो देने से एक कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है। हादसा धर्मपुर उपमंडल के ग्राम गद्दीघार के खेड़ीनाले के पास हुआ है। जानकारी के अनुसार टिक्कर गांव निवासी अक्षय और ललित संधोल से वापिस अपने घर लौट रहे थे। रात दस बजे के करीब जैसे ही यह युवक खेड़ी नाला पुल के पास पहुंचे तो कार चला रहे अक्षय कुमार ने गाड़ी पर से अपना नियंत्रण खो दिया और कार 250 फुट गहरी खाई में जा गिरी। 

गाड़ी के गिरने की आवाज सुनकर पास के गांव के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और रस्सियों के सहारे नीचे गहरी खाई में उतरे। जब लोग खाई में उतरे तो उस वक्त अक्षय ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था जबकि ललित घायल अवस्था में पड़ा हुआ था। लोगों ने घायल ललित को जैसे-तैसे सड़क तक पहुंचाया और निजी वाहन से सिविल अस्पताल सरकाघाट ले गए लेकिन वहां पर चिकित्सकों ने इसे मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस टीम भी सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची और दुर्घटना संबंधी मामला दर्ज करके मामले की जांच शुरू की। डीएसपी सरकाघाट चन्द्रपाल सिंह ने घटना की पुष्टि की है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!