Edited By Swati Sharma, Updated: 15 Sep, 2026 01:08 PM

जिला शिमला के उपमंडल कुमारसैन के जबलपुर (जरोल) गांव में सेब तोड़ते समय पेड़ से गिरकर 62 वर्षीय जीवानंद की मौत हो गई। वहीं, इस हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर है।
Shimla News : जिला शिमला के उपमंडल कुमारसैन के जबलपुर (जरोल) गांव में सेब तोड़ते समय पेड़ से गिरकर 62 वर्षीय जीवानंद की मौत हो गई। वहीं, इस हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर है।
जानकारी के मुताबिक, यह हादसा सोमवार सुबह करीब 10.30 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि जय जीवानंद अपने बेटे अजय के साथ बगीचे में सेब तुड़ान कर रहे थे। अचानक पेड़ की टहनी टूटने से वे सीधे जमीन पर आ गिरे। परिजन उन्हें तुरंत एम्बुलेंस से कोटगढ़ अस्पताल ले गए, लेकिन जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इधर, सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। परिजनों ने इस मौत पर किसी प्रकार का संदेह नहीं जताया है। कुमारसैन अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है और वीएनएस की धारा 194 के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें