Shimla: 150 मीटर खाई में गिरी पिकअप; चालक की मौत, एक घायल

Edited By Kuldeep, Updated: 20 Sep, 2026 04:58 PM

rampur bushahr road accident driver death

ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। नारकंडा से ननखड़ी की ओर आ रही बोलैरो कैंपर (पिकअप) नंबर एचपी 63सी 0760 गाहन के पास अचानक अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

रामपुर बुशहर (संतोष): ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। नारकंडा से ननखड़ी की ओर आ रही बोलैरो कैंपर (पिकअप) नंबर एचपी 63सी 0760 गाहन के पास अचानक अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन चालक मोहर सिंह पुत्र अमर सिंह, निवासी गांव व डाकघर लैलण, तहसील ननखड़ी, जिला शिमला की मौके पर ही मृत्यु हो गई। वाहन में सवार हरदयाल सिंह पुत्र सिंगुराम, निवासी गांव जुवालड़ा, तहसील ननखड़ी, गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को बाहर निकाला गया। घायल हरदयाल को प्राथमिक उपचार के लिए कोटगढ़ सिविल हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे शिमला रैफर कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!