हिमाचल में गुरुग्राम के परिवार के साथ बड़ा हादसा: गहरी खाई में गिरी कार, मां और 11 महीने के मासूम की मौत

Edited By Vijay, Updated: 18 Jun, 2026 11:20 AM

car accident in lahaul spiti

हिमाचल प्रदेश की वादियों में घूमने आया एक परिवार भयानक हादसे का शिकार हो गया है। जिला लाहौल-स्पीति के ग्राम्फू के पास सड़क किनारे खड़ी एक कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

कुल्लू (संजीव): हिमाचल प्रदेश की वादियों में घूमने आया एक परिवार भयानक हादसे का शिकार हो गया है। जिला लाहौल-स्पीति के ग्राम्फू के पास सड़क किनारे खड़ी एक कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस खौफनाक हादसे में एक ही परिवार के दो लोगों (मां और मासूम बेटे) की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक महिला घायल हो गई है।

जानकारी के अनुसार हरियाणा के गुरुग्राम (सियाराम एन्क्लेव, वोडसे) के रहने वाले दीपक कुमार सिंह अपनी कार (MH 14LP-9048) से हिमाचल आए थे। ग्राम्फू के पास उन्होंने अपनी गाड़ी सड़क के किनारे पार्क की थी। जिस वक्त यह हादसा हुआ, उस समय कार के अंदर तीन लोग बैठे हुए थे। अचानक पार्क की गई गाड़ी अचानक पीछे की ओर लुढ़क कर गहरी खाई में जा समाई। खाई में गिरने के कारण कार में सवार दीपक कुमार सिंह की 26 वर्षीय पत्नी तनु कुमारी और उनके महज 11 महीने के बेटे दक्ष कुमार सिंह को बेहद गंभीर चोटें आईं। हादसे के तुरंत बाद दोनों को सिविल अस्पताल मनाली ले जाया गया, लेकिन वहां मेडिकल ऑफिसर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इस हादसे में कार में सवार तीसरी यात्री गंभीर रूप से घायल है। उनकी पहचान 52 वर्षीय सविता देवी पत्नी मनोज सिंह के रूप में हुई है, जो ग्राम भीखनपुरा, देसरी, जिला वैशाली (बिहार) की मूल निवासी हैं। फिलहाल सविता देवी का इलाज सिविल अस्पताल मनाली में चल रहा है।

पुलिस कर रही हादसे के कारणों की गहन जांच
लाहौल-स्पीति की पुलिस अधीक्षक शिवानी मेहला ने इस दुखद मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया था। पुलिस ने कानून के मुताबिक उचित कानूनी कार्रवाई और प्रक्रिया शुरू कर दी है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि सड़क किनारे खड़ी गाड़ी अचानक खाई में कैसे गिर गई? पुलिस इसका पता लगाने के लिए मामले की गहनता से जांच कर रही है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!