Kullu: अज्ञात वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, उत्तराखंड के पर्यटक की मौत, साथी घायल

Edited By Vijay, Updated: 09 Oct, 2026 10:05 PM

hit and run case in kullu

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में पर्यटन नगरी मनाली के बाहंग क्षेत्र में एक सड़क हादसा सामने आया है। यहां एक अज्ञात वाहन ने पर्यटकों की स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी।

कुल्लू (शम्भू): हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में पर्यटन नगरी मनाली के बाहंग क्षेत्र में एक सड़क हादसा सामने आया है। यहां एक अज्ञात वाहन ने पर्यटकों की स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कूटी सवार एक युवक की मौत हो गई है, जबकि उसका साथी घायल हो गया है। दोनों युवक उत्तराखंड के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल के रहने वाले दो दोस्त शाश्वत और पार्थ मनाली घूमने आए हुए थे। दोनों ने स्थानीय स्तर पर एक स्कूटी किराए पर ली थी और उसे लेकर सोलंगनाला घूमने गए थे। हादसा उस वक्त हुआ जब दोनों सोलंगनाला से वापस मनाली की तरफ लौट रहे थे। पुलिस थाना मनाली के अंतर्गत बाहंग में स्थित एक कैफे से थोड़ा आगे किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों युवक सड़क पर गिर गए और बुरी तरह घायल हो गए।

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए मनाली के मिशन अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें बचाने का पूरा प्रयास किया, लेकिन गहरी चोटें आने के कारण पार्थ की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। वहीं, उसके साथी शाश्वत का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस के अनुसार मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। परिजनों के मनाली पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाकर उन्हें सौंप दिया जाएगा।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!