Edited By Jyoti M, Updated: 29 Apr, 2026 12:05 PM

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में एक बड़ा हादसा होने से टल गया। भारी बारिश के बीच नगरोटा बगवां उपमंडल के रोंखर गांव में एक स्कूल बस और बोलेरो गाड़ी के बीच होने वाली जोरदार भिड़ंत बाल-बाल टल गई। ड्राइवरों की सूझबूझ की वजह से बस में सवार दर्जनों बच्चों...
हिमाचल डेस्क। हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में एक बड़ा हादसा होने से टल गया। भारी बारिश के बीच नगरोटा बगवां उपमंडल के रोंखर गांव में एक स्कूल बस और बोलेरो गाड़ी के बीच होने वाली जोरदार भिड़ंत बाल-बाल टल गई। ड्राइवरों की सूझबूझ की वजह से बस में सवार दर्जनों बच्चों की जान बच गई।
कैसे हुआ हादसा?
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बारिश के कारण विजिबिलिटी कम थी और सड़कें फिसलन भरी थीं। रोंखर के पास एक मोड़ पर निजी स्कूल की बस और सामने से आ रही एक बोलेरो गाड़ी अचानक आमने-सामने आ गईं। जिसके कारण अचानक से बोलेरो चालक ने तत्परता दिखाते हुए अपनी गाड़ी को सड़क किनारे झाड़ियों की तरफ मोड़ दिया।
वहीं, बस चालक ने भी समय रहते इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए। दोनों वाहनों के बीच टक्कर होने से बस कुछ ही इंच की दूरी पर रुक गई। अगर समय पर ब्रेक न लगते, तो परिणाम बेहद गंभीर हो सकते थे।
30-35 बच्चों की सुरक्षित वापसी
जिस समय यह घटना हुई, स्कूल बस में करीब 30 से 35 बच्चे सवार थे लेकिन राहत की बात यह है कि किसी भी बच्चे को कोई चोट नहीं आई है।