न शर्म न लिहाज, भाजपा का शर्मनाक अंदाज : अभिषेक

Edited By kirti, Updated: 31 Jan, 2020 02:17 PM

bjp shameful style

भाजपा नेताओं के उकसाऊ व भड़काऊ भाषणों के बाद दिल्ली में पुलिस के सामने युवक द्वारा गोली चलाने के मामले पर प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया के चेयरमैन अभिषेक राणा ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं को न शर्म है और न...

शिमला: भाजपा नेताओं के उकसाऊ व भड़काऊ भाषणों के बाद दिल्ली में पुलिस के सामने युवक द्वारा गोली चलाने के मामले पर प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया के चेयरमैन अभिषेक राणा ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं को न शर्म है और न ही किसी की लिहाज है।अपने अलग ही शर्मनाक अंदाज में अंधे बने बैठे हैं जोकि नफरत के बीज बो रहे हैं।आखिर जनता को क्यों बरगला रहे हैं और देश को टुकड़ों में बांटने का प्रयास क्यों प्रयास किया जा रहा है, सब समझ से बाहर है। उन्होंने कहा कि देश के अहम पदों पर बैठे व्यक्तियों पर पूरे देश की नजर होती है लेकिन जिस तरह की हिंसा फैलाने वाली टिप्पणियां भाजपा नेताओं ने की और उसके बाद ऐसी घटना घटित हुई, उससे साफ है कि यह लोग वैमनस्य फैलाकर व हिंसा से पूरे देश को जलाने की तैयारी कर चुके हैं।

यहां से जारी प्रेस ब्यान में उन्होंने कहा कि पहले गृह मंत्री अमित शाह कहते हैं कि टुकड़े-टुकड़े गैंग को सबक सिखाना होगा और उसके साथ कदमताल मिलाते हुए अनुराग ठाकुर अशोभनीय व गैर जिम्मेदाराना टिप्पणी करते हुए जनता को भड़काने की कोशिश करते हैं।यह टिप्पणियां देश से दगा करने वाले के लिए नहीं की, बल्कि अपने हकों व अधिकारों के लिए लोकतांत्रिक तरीके से शांतिपूर्ण ढंग से धरना दे रही जनता के लिए कही गई और एक युवक फिर गोली चला रहा है। इससे जनता क्या समझे। उन्होंने कहा कि देश की जनता ने भाजपा को जनादेश तब नहीं दिया कि भाजपा नेता हिंसक बातें करें।

उन्हें विकास के लिए चुना था जोकि उनका दुखदर्द बांटे लेकिन भाजपा नेता अहंकारी हो गए हैं और तानाशाही चलाकर देश को गर्त की ओर धकेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में हुए गोलीकांड के बाद सोशल मीडिया पर प्रदेश से केंद्रीय राज्य वित्त मंत्री अनुराग ठाकुर से जनता इस्तीफा मांग रही है जिससे शर्मनाक कोई बात नहीं हो सकती है, क्योंकि पहले भी बीसीसीआई से अनुराग ठाकुर की शर्मनाक विदाई हुई थी। उन्होंने कहा कि देशहित में भाजपा को ऐसी टिप्पणियों के लिए जनता से माफी मांगनी चाहिए। अगर सत्ता के नशे में नहीं संभलते है तो जनता धीरे-धीरे जबाव देने ही लगी है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!