Edited By Kuldeep, Updated: 22 Jul, 2026 05:09 PM

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है।
शिमला (भूपिन्द्र): लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। अपने आधिकारिक सोषल मीडिया अकाउंट पर साझा की गई गई पोस्टों में उन्होंने राम मंदिर, युवाओं के मुद्दे और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को लेकर सवाल उठाए। एक पोस्ट में विक्रमादित्य सिंह ने लिखा कि जो कहते थे हम राम को लाएंगे, उन्होंने ही श्रीराम को लूट लिया, प्रभु श्रीराम के गुणहगारों को भेजो हरिद्वार को।
एक अन्य पोस्ट में उन्होंने लिखा कि कमल का फूल युवाओं की सबसे बड़ी भूल। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने रोजगार, शिक्षा और युवाओं की अपेक्षाओं को लेकर केंद्र सरकार पर अप्रत्यक्ष रूप से सवाल उठाने की कोशिश की है। वहीं एक अलग पोस्ट में उन्होंने सवाल पूछा कि क्या केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना चाहिए? और इस संबंध में लोगों से अपनी राय मांगी। पोस्ट पर बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दीं हैं।