Bilaspur News: शाहतलाई नगर पंचायत को मिला नया नेतृत्व, नंद लाल शर्मा ने अध्यक्ष और सुनीता रानी ने ली उपाध्यक्ष पद की शपथ

Edited By Vijay, Updated: 21 Jul, 2026 05:18 PM

shahtalai nagar panchayat gets new leadership

प्रसिद्ध धार्मिक नगरी शाहतलाई के विकास को नई रफ्तार देने के लिए नगर पंचायत को मंगलवार को अपना नया नेतृत्व मिल गया है। एक गरिमामय समारोह में नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नंद लाल शर्मा और उपाध्यक्ष सुनीता रानी ने आधिकारिक रूप से अपना कार्यभार...

शाहतलाई (हिमल): प्रसिद्ध धार्मिक नगरी शाहतलाई के विकास को नई रफ्तार देने के लिए नगर पंचायत को मंगलवार को अपना नया नेतृत्व मिल गया है। एक गरिमामय समारोह में नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नंद लाल शर्मा और उपाध्यक्ष सुनीता रानी ने आधिकारिक रूप से अपना कार्यभार संभाल लिया है। दोनों नेताओं ने पद एवं गोपनीयता की शपथ लेते हुए जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का संकल्प लिया।

इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में झंडूता की एसडीएम अर्शिया शर्मा ने मुख्य रूप से शिरकत की और दोनों नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को शपथ दिलाई। इस अवसर पर एसडीएम अर्शिया शर्मा ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को उनके नए सफर के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने जनप्रतिनिधियों का मार्गदर्शन करते हुए आह्वान किया कि वे भारतीय संविधान के प्रति निष्ठा रखें और पूरी पारदर्शिता व निस्वार्थ जनसेवा की भावना के साथ कार्य करें। एसडीएम ने जोर देते हुए कहा कि जनता ने जिस अटूट विश्वास के साथ आपको यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरना ही आपकी पहली और सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

शपथ ग्रहण करने के तुरंत बाद नगर पंचायत के नए अध्यक्ष नंद लाल शर्मा ने अपनी प्राथमिकताओं का खाका जनता के सामने रखा। उन्होंने स्पष्ट किया कि राजनीतिक दलगत राजनीति से ऊपर उठकर पूरे शाहतलाई नगर पंचायत क्षेत्र का समग्र और समान विकास करना ही उनका एकमात्र लक्ष्य होगा। इस मौके पर नगर पंचायत शाहतलाई के कार्यकारी सचिव खेम चंद वर्मा,  वर्तमान पार्षद: वार्ड नंबर-1 से पार्षद सरोज कुमारी, वार्ड नंबर-4 से पार्षद बलबीर, वार्ड नंबर-5 से पार्षद चमन लाल सोनी, वार्ड नंबर-6 से पार्षद पूजा कुमारी और वार्ड नंबर-7 से पार्षद सलोचना देवी, नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष पवन कौशल, पूर्व उपाध्यक्ष बृज लाल व सोहन लाल शर्मा, पूर्व पार्षद विजय कुमार, राज कुमार चौधरी, रमेश चंद शर्मा और बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास शाहतलाई के पूर्व कर्मचारियों सहित क्षेत्र के अन्य गण्यमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!