Una : 3 और 4 जून को होगी शारीरिक शिक्षक पदों के लिए बैचवाइज काउंसलिंग, शेड्यूल जारी

Edited By Swati Sharma, Updated: 22 May, 2026 05:22 PM

batch wise counseling for physical education teacher posts will be held on june

Una News : उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा ऊना, सोमलाल धीमान ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला रोजगार कार्यालय ऊना तथा उपरोजगार कार्यालय बंगाणा, अंब एवं हरोली द्वारा बैच आधार पर शारीरिक शिक्षक के रिक्त पदों को भरने के लिए जिन अभ्यर्थियों के नाम प्रायोजित...

Una News : उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा ऊना, सोमलाल धीमान ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला रोजगार कार्यालय ऊना तथा उपरोजगार कार्यालय बंगाणा, अंब एवं हरोली द्वारा बैच आधार पर शारीरिक शिक्षक के रिक्त पदों को भरने के लिए जिन अभ्यर्थियों के नाम प्रायोजित किए गए हैं, उनकी बैचवाइज काउंसलिंग प्रक्रिया 3 एवं 4 जून को प्रातः 10:30 बजे उप निदेशक, स्कूल शिक्षा (प्रारंभिक) ऊना कार्यालय में आयोजित की जाएगी।

बता दें, ऊना जिला में शारीरिक शिक्षकों के कुल 39 पदों के लिए काउंसलिंग होंगी जिनमें अनारक्षित श्रेणी में 7 पद,  ईडबल्यूएस श्रेणी के 2 पद, ओबीसी सामान्य श्रेणी में 7 पद, ओबीसी की बीपीएल श्रेणी में 5 पद, ओबीसी की स्वतंत्रता सेनानियों की श्रेणी में 1 पद, एससी की सामान्य श्रेणी में 6 पद, एससी की बीपीएल श्रेणी में 3 पद, एससी की स्वतंत्रता सेनानियों की श्रेणी में 2 पद, एसटी की सामान्य श्रेणी में 4 पद और एसटी की बीपीएल श्रेणी में 2  पद शामिल है। धीमान ने बताया कि पात्र अभ्यर्थी अपने गृह जिले में निर्धारित तिथि के अनुसार किसी भी एक दिन उपस्थित होकर काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के दौरान अपने जिला के लिए अपना प्राथमिकता क्रम देना होगा, जिसे बाद में किसी भी परिस्थिति में परिवर्तित नहीं किया जाएगा।

उप निदेशक ने स्पष्ट किया कि अभ्यर्थियों को केवल अपने गृह जिले में ही काउंसलिंग में भाग लेने की अनुमति होगी तथा अन्य किसी जिले में उनकी प्राथमिकताएं स्वीकार नहीं की जाएंगी। उन्होंने बताया कि केवल वही अभ्यर्थी पात्र होंगे, जो शारीरिक शिक्षक भर्ती एवं पदोन्नति नियम, 10 जनवरी 2011 तथा निर्धारित शैक्षणिक योग्यताओं को पूरा करते हों। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि यदि किसी पात्र अभ्यर्थी का नाम संबंधित रोजगार कार्यालय द्वारा प्रायोजित नहीं किया गया है, लेकिन वह संबंधित रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है, तो ऐसे अभ्यर्थी भी निर्धारित तिथि को आवश्यक दस्तावेजों सहित उपस्थित होकर काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी किसी भी कार्य दिवस में प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक दूरभाष नंबर 01975-223088 पर संपर्क कर सकते हैं।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!