अवैध कटान रोकने गए वन रक्षक पर हमला, 4 वन काटुओं के खिलाफ मामला दर्ज

Edited By Vijay, Updated: 01 May, 2022 12:04 AM

attack on forest guard case registered against 4

चम्बा जिले में अवैध रूप से देवदार का पेड़ काटने से रोकने पर 4 वन काटुओं ने वन रक्षक पर हमला कर दिया। वन रक्षक ने उनकी पहचान करके उनके खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज करवा दी है। पुलिस ने शनिवार को वन रक्षक के साथ जंगल में काटे गए पेड़ का मुआयना किया.....

चम्बा (काकू): चम्बा जिले में अवैध रूप से देवदार का पेड़ काटने से रोकने पर 4 वन काटुओं ने वन रक्षक पर हमला कर दिया। वन रक्षक ने उनकी पहचान करके उनके खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज करवा दी है। पुलिस ने शनिवार को वन रक्षक के साथ जंगल में काटे गए पेड़ का मुआयना किया, साथ ही घायल वन रक्षक और उसके साथ मौजूद दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी का मेडिकल करवाया। 

जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात को जब बैरा वन बीट का वन रक्षक भिंद्र सिंह केहलरा के पास गश्त कर रहा था तो उसी दौरान उसे जंगल में पेड़ काटने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर वह जंगल के भीतर पहुंचा, जहां 4 लोग अवैध रूप से देवदार का पेड़ काट रहे थे। इसे लेकर जब वन रक्षक ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो वन काटुुओं ने उस पर हमला कर दिया। इस दौरान वन रक्षक के साथ दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी भी था। उसे भी हमले में चोटें आई हैं।

जब जंगल में हंगामा बढ़ने लगा तो वन काटू वहां से भाग गए। वन रक्षक ने आरोपियों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवा दी है। पुलिस ने वन रक्षक की शिकायत पर चारों आरोपियों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। वनमंडलाधिकारी कमल भारती ने बताया कि वन काटुओं ने वन रक्षक के साथ मारपीट की है। इस मामले में पुलिस और वन विभाग गंभीरता से जांच कर रहे हैं।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!