Kangra: घर के पास रेंग रहा था 12 फुट लंबा अजगर...लोगों के उड़े होश, वन विभाग ने रैस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

Edited By Vijay, Updated: 03 Sep, 2026 04:39 PM

forest department team rescued the python

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल देहरा में उस समय हड़कंप मच गया और अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक रिहायशी इलाके में करीब 12 फुट लंबा अजगर आ धमका।

देहरा (सेठी): हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल देहरा में उस समय हड़कंप मच गया और अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक रिहायशी इलाके में करीब 12 फुट लंबा अजगर आ धमका। भारी-भरकम अजगर को देखते ही ग्रामीणों के हाथ-पांव फूल गए और इलाके में दहशत फैल गई। हालांकि, गनीमत यह रही कि वन विभाग की टीम ने समय रहते मौके पर पहुंचकर रैस्क्यू ऑप्रेशन चलाया और अजगर को सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ दिया, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना देहरा उपमंडल के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत सूरजपुर के वार्ड नंबर-3 स्थित राणा बस्ती की है। यहां एसबीआई से सेवानिवृत्त कर्मचारी ईश्वर पाल सिंह के घर के समीप अचानक यह विशाल अजगर रेंगता हुआ दिखाई दिया। करीब 12 फुट लंबे इस सांप को देखते ही आसपास के लोग सहम गए और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।

अजगर के विशाल आकार को देखते हुए ग्रामीणों ने समझदारी दिखाई और बिना कोई जोखिम उठाए या अजगर को नुकसान पहुंचाए, तुरंत इसकी सूचना वन विभाग देहरा को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की एक विशेष रैस्क्यू टीम बिना समय गंवाए मौके पर पहुंच गई। वन विभाग की इस टीम में बीओ सुनील, बीओ विनोद, बीओ रत्न, वन रक्षक संदीप, सोनिया और मीनाक्षी शामिल रहे। टीम ने स्थिति का जायजा लिया और पूरी सावधानी बरतते हुए रैस्क्यू अभियान चलाकर उस विशाल अजगर को सुरक्षित रूप से काबू कर लिया।

रैस्क्यू के बाद वन विभाग की टीम ने अजगर को आबादी वाले क्षेत्र से दूर ले जाकर जंगल में उसके प्राकृतिक आवास में सुरक्षित छोड़ दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने इतना विशाल अजगर पहले कभी नहीं देखा था। ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम की त्वरित कार्रवाई और सूझबूझ की जमकर सराहना की है, जिनकी वजह से एक बड़ा खतरा टल गया।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!