Kangra: घर से कॉलेज के लिए निकली युवती लापता, परिजन परेशान, मामला दर्ज

Edited By Kuldeep, Updated: 09 Sep, 2026 06:30 PM

haripur young woman missing

पुलिस थाना हरिपुर के अंतर्गत एक युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार मानसी कॉलेज जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन दोपहर तक वापस घर नहीं लौटी।

हरिपुर (गगन): पुलिस थाना हरिपुर के अंतर्गत एक युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार मानसी कॉलेज जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन दोपहर तक वापस घर नहीं लौटी। काफी समय बीतने के बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और कॉलेज पहुंचकर उसके बारे में जानकारी ली। कॉलेज में परिजनों को पता चला कि मानसी उस दिन कॉलेज आई ही नहीं थी। इसके बाद परिजनों की चिंता और बढ़ गई। उन्होंने अपने स्तर पर युवती की तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका।

आखिरकार युवती के पिता राजेश कुमार ने पुलिस थाना हरिपुर में बेटी के लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस युवती के घर से निकलने के बाद के घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है तथा संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। युवती का पता लगाने के लिए पुलिस टीम प्रयासरत है। मामले की पुष्टि एसपी देहरा संदीप धवल ने की है। उन्होंने बताया कि हरिपुर थाना में इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!