Himachal : पंचायत प्रधान से गाली-गलौज और जान से मारने की दी धमकी, 2 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Edited By Swati Sharma, Updated: 07 Sep, 2026 11:55 AM

hamirpur  death threat issued to the pradhan

थाना तलाई में ग्राम पंचायत सनीहरा की प्रधान अमरी देवी की शिकायत पर सरकारी कार्य में बाधा डालने, बहसबाजी, गाली-गलौच व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत...

Hamirpur News : थाना तलाई में ग्राम पंचायत सनीहरा की प्रधान अमरी देवी की शिकायत पर सरकारी कार्य में बाधा डालने, बहसबाजी, गाली-गलौच व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में प्रधान अमरी देवी ने बताया कि वह पंचायत घर में अपने सरकारी कार्य में व्यस्त थीं। इसी दौरान प्यार सिंह तथा एक महिला पंचायत घर में पहुंचे और चरित्र प्रमाण पत्र को लेकर उनके साथ बहसबाजी करने लगे। शिकायत के अनुसार, दोनों ने उनके साथ गाली-गलौच की तथा जान से मारने की धमकी भी दी। आरोप है कि इस दौरान उनके सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की गई।

शिकायत मिलने के बाद थाना तलाई पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने अभियोग दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है तथा मामले से जुड़े तथ्यों और परिस्थितियों को खंगाला जा रहा है। एसपी बिलासपुर अभिषेक धीमान ने मामले की पुष्टि की है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!