पुलिस भर्ती फर्जीवाड़ा : पंजाब के नाभा से एक और सॉल्वर गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 15 Sep, 2019 11:20 PM

another solver arrested in police recruitment fraud

पुलिस भर्ती फर्जीवाड़े में एस.आई.टी. ने एक और सॉल्वर को पंजाब के नाभा से गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी युवक को गत देर रात को पालमपुर ले आई है और कोर्ट में पेश कर दिया है।

धर्मशाला (जिनेश): पुलिस भर्ती फर्जीवाड़े में एस.आई.टी. ने एक और सॉल्वर को पंजाब के नाभा से गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी युवक को गत देर रात को पालमपुर ले आई है और कोर्ट में पेश कर दिया है। जानकारी के मुताबिक फर्जीवाड़े मामले की जांच कर रही एस.आई.टी. ने शनिवार देर शाम को नाभा में दबिश देकर आरोपी रणवीर को हिरासत में लिया। बताया जा रहा है कि उक्त आरोपी इस मामले में अन्य युवकों को भी दूसरों की जगह परीक्षा देने के लिए तैयार करता था।

इसका खुलासा होने के बाद पुलिस टीम ने उसे पकडऩे के लिए पूरा जाल बिछाया हुआ था और शनिवार को पुख्ता सूचना मिलने पर आरोपी को पकड़ लिया। बता दें कि अब तक इस मामले में 31 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है जबकि सरगना अभी भी फरार है। उधर, मामले की पुष्टि करते हुए एस.आई.टी. के प्रभारी डी.एस.पी. अमित शर्मा ने बताया कि पुलिस भर्ती फर्जीवाड़े में नाभा के रणवीर को हिरासत में लिया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!