STF ने फोरलेन पर स्कॉर्पियो गाड़ी से पकड़ा 101 ग्राम चिट्टा, पंजाब के 3 तस्कर गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 25 Jun, 2026 11:59 AM

heroin recovered from scorpio car 3 smugglers of punjab arrested

देवभूमि हिमाचल प्रदेश को नशे के जाल से मुक्त करने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान में स्पैशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) सेंट्रल रेंज मंडी को एक बड़ी कामयाबी मिली है। एसटीएफ की टीम ने बिलासपुर जिले में कार्रवाई करते हुए एक गाड़ी से तस्करी कर लाए जा रहे 101...

कुल्लू (संजीव): देवभूमि हिमाचल प्रदेश को नशे के जाल से मुक्त करने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान में स्पैशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) सेंट्रल रेंज मंडी को एक बड़ी कामयाबी मिली है। एसटीएफ की टीम ने बिलासपुर जिले में कार्रवाई करते हुए एक गाड़ी से तस्करी कर लाए जा रहे 101 ग्राम चिट्टे की खेप पकड़ी है। इस मामले में पुलिस ने पंजाब के रहने वाले तीन युवकों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार एसटीएफ की टीम को बिलासपुर क्षेत्र में नशे की एक बड़ी खेप पहुंचने की पुख्ता गुप्त सूचना मिली थी। इसी सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम ने बिलासपुर के दर्शानी के पास फोरलेन पर नाकेबंदी कर दी। वाहनों की चैकिंग के दौरान वहां से गुजर रही पंजाब नंबर की एक स्कॉर्पियो गाड़ी (PB 03 BJ-1944) को संदेह के आधार पर रोका गया। जब टीम ने गाड़ी की बारीकी से तलाशी ली, तो उसके अंदर छिपाकर रखा गया 101 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने बिना कोई मौका गंवाए गाड़ी में सवार तीनों आरोपियों को मौके पर ही धर दबोचा।

पुलिस की गिरफ्त में आए तीनों आरोपी पंजाब के रहने वाले हैं। इनकी पहचान 40 वर्षीय जगवीर सिंह पुत्र बूटा सिंह, 30 वर्षीय हरप्रीत सिंह पुत्र कुलवंत सिंह और 31 वर्षीय जसविंदर सिंह पुत्र बलविंदर सिंह के रूप में हुई है। बिलासपुर के पुलिस थाना झंडूता में तीनों आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेने और मामले की आगामी विस्तृत छानबीन की जिम्मेदारी अब झंडूता पुलिस द्वारा अमल में लाई जा रही है।

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी एसटीएफ हेमराज वर्मा ने बताया कि तीनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया है और तस्करी में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो गाड़ी को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस अब इस बात की गहन जांच कर रही है कि पंजाब से चिट्टे की इतनी बड़ी खेप ये लोग कहां से लेकर आए थे और हिमाचल में इसे किसे सप्लाई किया जाना था। इस काले कारोबार की जड़ें खोदने के लिए पूरे नैटवर्क के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि नशे के इस गिरोह के मुख्य सरगना तक पहुंचा जा सके।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!