नाहन में धूमधाम से मनाई गई महाराजा अग्रसेन जयंती (Watch Video)

Edited By Simpy Khanna, Updated: 08 Oct, 2019 01:02 PM

महाराजा अग्रसेन जयंती पर नाहन में विशाल कार्यक्रम आयोजित हुआ। वैश्य सभा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में हिमाचल व उत्तराखंंड विधानसभा के अध्यक्ष मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान महाराजा अग्रसेन की जीवनी पर प्रकाश डाला गया और यहां मौजूद लोगों को बताया गया...

नाहन (सतीश) : महाराजा अग्रसेन जयंती पर नाहन में विशाल कार्यक्रम आयोजित हुआ। वैश्य सभा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में हिमाचल व उत्तराखंंड विधानसभा के अध्यक्ष मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान महाराजा अग्रसेन की जीवनी पर प्रकाश डाला गया और यहां मौजूद लोगों को बताया गया कि कैसे मौजूदा समय में महाराजा अग्रसेन लोगों के लिए प्रेरणा बने हुए है।
PunjabKesari

हिमाचल विधानसभा के अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि अग्रसेन जयंती देशभर में विशेष स्थान रखती है और देश के हर कोने में इसका आयोजन होता है। उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन ने दुनिया को एक नई दिशा दी जिसे हमेशा याद रखा जाएगा। उत्तराखंड विधानसभा के अध्यक्ष प्रेमचंद गुप्ता ने कहा कि महाराजा अग्रसेन समाजवाद के पूजक थे और सभ्य समाज को आगे बढ़ाने में उनकी मुख्य भूमिका रही है।
PunjabKesari

वहीं उन्होंने कहा उनके द्वारा बताए मार्गों के चलते ही आज वैश्य समाज से जुड़े लोग हर्षिता में अग्रणी भूमिका निभा रहे है। इस दौरान वैश्य सभा द्वारा दो निर्धन परिवारों को 51- 51 हजार की मदद राशि भी दी गई।

 

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!