Mandi: घर से दवाई लेने गई 19 वर्षीय युवती रहस्यमय ढंग लापता

Edited By Kuldeep, Updated: 23 Jul, 2026 02:20 PM

sundernagar young woman missing

सुंदरनगर की डैहर उप तहसील के तहत भंतरेहड़ क्षेत्र से एक 19 वर्षीय युवती के रहस्यमय ढंग से लापता होने का मामला सामने आया है।

सुंदरनगर (सोढी): सुंदरनगर की डैहर उप तहसील के तहत भंतरेहड़ क्षेत्र से एक 19 वर्षीय युवती के रहस्यमय ढंग से लापता होने का मामला सामने आया है। युवती की मां की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर तलाश तेज कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस को दी शिकायत में लापता युवती की मां ने बताया है कि उसकी बेटी 21 जुलाई को घर से दवा लेने के लिए डैहर गई थी, लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटी।

जिसके बाद परिजनों ने रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। शिकायत में आशंका जताई गई है कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है। डीएसपी भारत भूषण ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर लिया है। युवती की तलाश के लिए विभिन्न स्थानों पर खोजबीन की जा रही है तथा सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!