Edited By Swati Sharma, Updated: 26 Jul, 2026 11:35 AM

Mandi News : हिमाचल के मंडी जिले में एक 22 वर्षीय विवाहिता द्वारा आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक, मामला जिले के गोहर उपमंडल के...
Mandi News : हिमाचल के मंडी जिले में एक 22 वर्षीय विवाहिता द्वारा आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और मामले की जांच में जुट गई है।
कमरे में फंदे से लटकी मिली विवाहिता
जानकारी के मुताबिक, मामला जिले के गोहर उपमंडल के अंतर्गत आती देवधार पंचायत के तनेली गांव का है। मृतका की पहचान भूपेंद्र कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घटना के समय भूपेंद्र कुमारी घर में अकेली मौजूद थी। मृतका का पति यशपाल दिहाड़ी-मजदूरी के सिलसिले में इन दिनों लाहुल क्षेत्र गया हुआ था, जबकि उसकी सास भी किसी निजी काम से घर से बाहर गई हुई थीं। जब सास और परिवार के अन्य सदस्य काम निपटाकर वापस घर पहुंचे, तो अंदर का दृश्य देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। भूपेंद्र कुमारी कमरे में फंदे से लटकी हुई थी। परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।
जांच में जुटी पुलिस
इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने मायके वालों को मौके पर बुलाकर उनके विस्तृत बयान दर्ज किए। मायके पक्ष के सदस्यों ने किसी भी व्यक्ति पर कोई शक नहीं जताया है। हालांकि, अभी आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। फिलहाल, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें