कबूतरबाजों ने ठगे ऊना के तीन युवक, ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर ऐंठे 20 लाख (Video)

Edited By Simpy Khanna, Updated: 01 Oct, 2019 04:57 PM

विदेश में जाकर ज्यादा पैसा कमाने की लालसा में ऊना के तीन युवकों ने अपने परिजनों की जीवन भर की जमा पूंजी कबूतरबाजों के झांसे में आकर गंवा दी। यह मामला ऊना में पेश आया है जहाँ ऊना के ही साथ लगते गांव के तीन युवकों से कबूतरबाजों ने करीब 20 लाख रुपये की...

ऊना (अमित शर्मा) : विदेश में जाकर ज्यादा पैसा कमाने की लालसा में ऊना के तीन युवकों ने अपने परिजनों की जीवन भर की जमा पूंजी कबूतरबाजों के झांसे में आकर गंवा दी। यह मामला ऊना में पेश आया है जहाँ ऊना के ही साथ लगते गांव के तीन युवकों से कबूतरबाजों ने करीब 20 लाख रुपये की ठगी की वारदात को अंजाम दिया है।

पीड़ित युवकों की मानें तो वो ऊना के साथ लगते रक्कड़ कालोनी में चल रहे एक ILETS सेंटर में कोर्स की पूछताश के लिए गए थे लेकिन सेंटर के संचालक ने उन्हें ऑस्ट्रेलिया का वर्क वीजा दिलवाने की बात कही जिसके बाद युवक इसके झांसे में आ गए। पीड़ितों की माने तो उन्होंने करीब 4 लाख रुपये नकद ILETS सेंटर के संचालक को नकद दिए जबकि करीब 15 लाख रुपये राजीव शर्मा नाम के व्यक्ति के अकाउंट में डलवाये।

युवकों ने बताया कि सैंटर संचालक ने इन्हे बताया कि राजीव शर्मा नाम का व्यक्ति ही इन्हें ऑस्ट्रेलिया का वर्क वीजा देगा और इन्हे इसके लिए पहले इंडोनेशिया जाना होगा और इंडोनेशिया से ही राजीव शर्मा इन्हें ऑस्ट्रेलिया भेजेगा। तीनों युवक इंडोनेशिया पहुंच गए और वहां पर इन्हें राजीव शर्मा भी मिल गया और शीघ्र ही इन्हें आस्ट्रेलिया भेजने का दावा करता रहा लेकिन एक दिन अचानक राजीव शर्मा वहां से गायब हो गया।

युवकों ने बताया कि राजीव शर्मा के गायब होने के बाद वो कई दिन इंडोनेशिया में ही भूखे प्यासे फंसे रहे और वहां से ILETS सेंटर के संचालक से भी कई बार बात हुई जोकि जल्द ही उन्हें वापिस बुलाने का दिलासा देता रहा। जिसके बाद पीड़ित युवक किसी तरह इंडोनेशिया से अपने घर वापिस पहुंचे और आज एसएचओ ऊना थाना को अपनी आपबीती सुनाते हुए दो लोगों के खिलाफ विदेश भेजने के नाम पर ठगी की शिकायत सौंपी है।

वहीं ILETS सेंटर के संचालक सुतेन्द्र कुमार ने अपने ऊपर लगे आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए राजीव शर्मा द्वारा ठगी को अंजाम देने का दावा किया है। सुतेन्द्र की माने तो उसने इन युवकों की राजीव शर्मा से केवल जान पहचान ही करवाई थी और जब उसे इस मामले का पता चला तो उसने खुद भी कुछ दिन पहले ही ऊना थाना में राजीव शर्मा के खिलाफ ठगी करने का मामला दर्ज करवाया है।वहीं एसएचओ सदर थाना ऊना दर्शन सिंह ने बताया कि एक युवक द्वारा पुलिस को तीन युवकों के साथ विदेश भेजने के नाम पर ठगी होने की शिकायत दी है। एसएचओ ने कहा कि पुलिस ने शिकायत के बाद मामले में छानबीन शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!