Edited By Swati Sharma, Updated: 09 Aug, 2026 01:51 PM

Una News : जिला ऊना के उपमंडल गगरेट के कुठेड़ा जसवालां गांव में मारपीट और जातिसूचक टिप्पणी करने के आरोप में पुलिस ने ग्राम पंचायत प्रधान के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, मामले में भारतीय न्याय संहिता (बी.एन.एस.) की धारा 115(2) और 351...
Una News : जिला ऊना के उपमंडल गगरेट के कुठेड़ा जसवालां गांव में मारपीट और जातिसूचक टिप्पणी करने के आरोप में पुलिस ने ग्राम पंचायत प्रधान के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, मामले में भारतीय न्याय संहिता (बी.एन.एस.) की धारा 115(2) और 351 (2) के अलावा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण - अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस को दी शिकायत में शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि वह अपने घर की ओर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में ग्राम पंचायत प्रधान सहित कुछ लोग मौजूद थे। आरोप है कि उसके साथ बहसबाजी शुरू कर दी और इसके बाद उसके साथ मारपीट की। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इस दौरान उसके खिलाफ जातिसूचक शब्दों का भी इस्तेमाल किया गया।
शिकायत के अनुसार, घटना के दौरान बीच-बचाव करने के लिए कुछ लोग मौके पर पहुंचे तो उनके साथ भी कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया गया। इसके बाद शिकायतकर्ता ने पुलिस के समक्ष शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की प्रारंभिक जांच की और दर्ज शिकायत के आधार पर मामला पंजीकृत किया। पुलिस के मुताबिक, मामले की जांच का जिम्मा थाना प्रभारी एस. आई. रमेश कुमार को सौंपा गया है। शिकायतकर्ता का मैडीकल परीक्षण करवाया गया है और मैडीकल रिपोर्ट के आधार पर भी आगामी कार्रवाई की जाएगी।
प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें