40 लाख के चूरा-पोस्त सहित पकड़ा आरोपी निकला कोरोना पॉजिटिव, अब पुलिस कर्मियों के होंगे टैस्ट

Edited By Vijay, Updated: 15 Apr, 2021 12:22 AM

accused turned out corona positive

40 लाख रुपए कीमत के चूरा-पोस्त के मामले में गिरफ्तार एक आरोपी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने से पांवटा साहिब पुलिस थाने में हड़कंप मच गया है। पॉजिटिव आए आरोपी को अब नाहन शिफ्ट किया गया है।

पांवटा साहिब (संजय): 40 लाख रुपए कीमत के चूरा-पोस्त के मामले में गिरफ्तार एक आरोपी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने से पांवटा साहिब पुलिस थाने में हड़कंप मच गया है। पॉजिटिव आए आरोपी को अब नाहन शिफ्ट किया गया है। आरोपी के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद अब इस मामले की जांच कर रहे पुलिस कर्मियों के भी कोरोना टैस्ट होंगे। इस बात की पुष्टि डीएसपी पांवटा साहिब वीर बहादुर ने की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार माजरा पुलिस ने 10 अप्रैल को धौलाकुआं के पास नाके के दौरान एक ट्रक से 844 किलोग्राम चूरा-पोस्त की खेप बरामद की थी। इसमें हरियाणा के 2 लोगों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया था, जहां से दोनों आरोपियों को 4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया था, जिस कारण दोनों आरोपियों को पांवटा साहिब के पुलिस थाने के लॉकअप में रखा गया था। दोनों आरोपियों को मेडिकल जांच के लिए सिविल अस्पताल ले गए, जहां पर दोनों का कोरोना टैस्ट किया गया जिसमें एक आरोपी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद पांवटा साहिब व माजरा पुलिस थाना में हड़कंप मच गया है। पॉजिटिव आए आरोपी को 108 एम्बुलैंस की सहायता से नाहन ले गए हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!