Edited By Swati Sharma, Updated: 27 Jun, 2026 01:38 PM

Chamba Road Accident : हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां पर एक आल्टो कार गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार तीन लोगों की माैत हो गई, जबकि दो घायल हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक, हादसा जिले के उरेई-सांबरा मार्ग पर हुआ। बताया जा रहा है कि उरेई-सांबरा लिंक रोड पर एक कार अचानक सड़क से कई फीट नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और दो महिलाओं सहित तीन लोगों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे की जोरदार आवाज सुनकर आसपास के क्षेत्रों से ग्रामीण तुरंत घटोर नाले की तरफ भागे।
इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। अभी तक हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। अभी तक मृतकों और घायलों की पहचान नहीं हो सकी है।
प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें