Edited By Swati Sharma, Updated: 02 Jul, 2026 12:22 PM

Kangra News : हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब गुप्तगंगा के पास एक 30 वर्षीय सफाई कर्मी का शव मिला। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

जम्मू का निवासी था संतोष कुमार
जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान 30 वर्षीय संतोष कुमार के रूप में हुई है, जो मूल रूप से जम्मू का निवासी था। संतोष पिछले कुछ समय से कांगड़ा में ही एक सफाई कर्मी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहा था। पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, यह आशंका जताई जा रही है कि रात के समय संतोष कुमार एक ऊंचे डंगे पर बैठा हुआ था। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे नीचे गिर पड़ा, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस को घटनास्थल और शव के समीप ही शराब की एक बोतल भी बरामद हुई है, जिसमें कुछ मात्रा में शराब बची हुई थी।
जांच में जुटी पुलिस
फिलहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भेजवा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। हालांकि, पुलिस द्वारा सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच की जा रही है। कांगड़ा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीर बहादुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें