Mandi: देवदार की डेढ़ लाख की लकड़ी ले जाते 3 आरोपी गिरफ्तार व 2 फरार

Edited By Kuldeep, Updated: 29 Jun, 2026 06:35 PM

sundarnagar wood accused

निहरी क्षेत्र में जयदेवी वन परिक्षेत्र की रात्रि गश्त टीम ने रविवार देर रात च्योरा डिमार्केटेड संरक्षित वन क्षेत्र में छापेमारी कर देवदार की लकड़ी से भरी एक पिकअप को कब्जे में लेकर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि 2 अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो...

सुंदरनगर (सोढी): निहरी क्षेत्र में जयदेवी वन परिक्षेत्र की रात्रि गश्त टीम ने रविवार देर रात च्योरा डिमार्केटेड संरक्षित वन क्षेत्र में छापेमारी कर देवदार की लकड़ी से भरी एक पिकअप को कब्जे में लेकर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि 2 अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार उप वन क्षेत्राधिकारी रामलाल के नेतृत्व में टीम गश्त पर थी और इसी दौरान रविवार देर रात करीब 2 बजे 5 लोग पिकअप में देवदार की लकड़ी लोड कर रहे थे। वन कर्मियों को देखते ही 2 आरोपी जंगल की ओर भाग निकले, जबकि 3 को मौके पर ही दबोच लिया गया। वन विभाग ने वाहन से देवदार के 10 तथा सड़क किनारे रखे 15 अन्य लट्ठे बरामद किए हैं।

निरीक्षण के दौरान यह भी सामने आया कि च्योरा संरक्षित वन क्षेत्र से कुल 9 देवदार के पेड़ों को काटा गया है। इनमें 6 चतुर्थ और 3 पंचम श्रेणी के वृक्ष शामिल हैं। बरामद लकड़ी का कुल आयतन 1.230 घन मीटर तथा अनुमानित बाजार मूल्य करीब 1.40 लाख रुपए आंका गया है। डीएफओ राकेश कटोच ने कहा कि जून, 2023 से अब तक वन मंडल में 67 जंगल चैकिंग अभियान चलाए जा चुके हैं, जिनसे अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने में मदद मिली है। एसपी विनोद कुमार ने बताया कि वन विभाग की शिकायत के आधार पर थाना बीएसएल में मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई कर रही है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!