चम्बा में पुलिस को चकमा देकर दुष्कर्म का आरोपी फरार

Edited By Vijay, Updated: 21 Jul, 2021 09:36 PM

accused of rape escaped by dodging the police

बाल सुधार गृह ऊना से चम्बा न्यायालय में सुनवाई के लिए लाया गया दुष्कर्म का एक आरोपी शौच के बहाने पुलिस को चकमा देकर दीवार फांदते हुए फरार हो गया। अपराधी के गायब होने पर पुलिस जवानों के हाथ-पांव फूल गए हैं।

चम्बा (काकू): बाल सुधार गृह ऊना से चम्बा न्यायालय में सुनवाई के लिए लाया गया दुष्कर्म का एक आरोपी शौच के बहाने पुलिस को चकमा देकर दीवार फांदते हुए फरार हो गया। अपराधी के गायब होने पर पुलिस जवानों के हाथ-पांव फूल गए हैं। पुलिस ने चम्बा की सीमाओं को सील करने के साथ ही जगह-जगह नाकाबंदी कर दी है तथा सभी पुलिस चौकियों को इसकी सूचना दे दी है।

विचाराधीन आरोपी की तलाश के लिए ऊना पुलिस कर्मियों की ओर से चम्बा पुलिस की मदद लेकर सर्च अभियान शुरू कर दिया गया है। फरार आरोपी को ढूंढने के लिए चम्बा बस स्टैंड में लगे सीसीटीवी की फुटेज को भी खंगाला गया लेकिन कोई पता नहीं चल पाया है। पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर लगाए गए नाकों के दौरान वहां से गुजरने वाली हरेक गाड़ी की जांच की जा रही है। देर रात तक फरार आरोपी का पता नहीं चल पाया है।

बता दें कि कुछ समय पहले उक्त नाबालिग आरोपी को चम्बा में दुष्कर्म के आरोप में पकड़ा गया था। चम्बा न्यायालय की ओर से उसे बाल सुधार केंद्र ऊना भेजा गया था। 2 दिन पहले आरोपी को चम्बा न्यायालय में पेश करने के लिए लाया गया था। मंगलवार को कोर्ट में पेश करने के बाद दूसरी सुनवाई 23 जुलाई वीरवार को थी, ऐसे में आरोपी को ऊना से चम्बा लाया गया। इस दौरान पुलिस के जवान सैनिक रैस्ट हाऊस कसाकड़ा चम्बा में रुके थे। मंगलवार रात को उक्त आरोपी पुलिस जवानों को चकमा देकर फरार हो गया।

आरोपी चम्बा का स्थाई निवासी है। लिहाजा पुलिस उसके निवास स्थान में भी उसे ढूंढ रही है लेकिन अभी तक उसका कोई पता नहीं चल पाया है। डीएसपी हैडक्वार्टर अभिमन्यु ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि चम्बा में जगह-जगह नाकाबंदी कर दी गई है और सीमाओं को सील कर दिया गया है। आरोपी की तलाश जारी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!