CM सुक्खू ने चम्बा को दी ₹333 करोड़ की सौगात, 200 बैड के अस्पताल सहित 26 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

Edited By Vijay, Updated: 02 Aug, 2026 03:58 PM

cm sukhvinder singh sukhu

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को चम्बा विधानसभा क्षेत्र को विकास की एक बड़ी सौगात दी। अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने क्षेत्र में कुल 333.25 करोड़ रुपए की लागत वाली 26 विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं...

चम्बा (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को चम्बा विधानसभा क्षेत्र को विकास की एक बड़ी सौगात दी। अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने क्षेत्र में कुल 333.25 करोड़ रुपए की लागत वाली 26 विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं से चम्बा जिले में स्वास्थ्य, सड़क और बुनियादी ढांचे को नई मजबूती मिलेगी।

158 करोड़ का अस्पताल भवन जनता को समर्पित
मुख्यमंत्री ने चम्बा जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करते हुए पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल के नए भवन का लोकार्पण किया। करीब 158 करोड़ रुपए की लागत से बनकर तैयार हुए इस आधुनिक भवन में 200 बिस्तरों की सुविधा उपलब्ध है। इस अस्पताल के शुरू होने से चम्बा और आसपास के दूरदराज क्षेत्रों के मरीजों को अब बेहतर और आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेंगी।

सड़क परियोजनाओं और पुल का किया उद्घाटन 
यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए मुख्यमंत्री ने करोड़ों रुपए की सड़क परियोजनाओं और एक पुल का भी उद्घाटन किया। इनमें 14.11 करोड़ रुपए की लागत से शाहपुर-सिहुंता-चुवाड़ी-चंबा सड़क का उन्नयन, 13.65 करोड़ रुपए से परेल-कोहलड़ी सड़क, 11.53 करोड़ रुपए से परेल मार्ग-चम्बा-बनीखेत सड़क, 6.85 करोड़ रुपए से लुड्डू-घरमाड़ी सड़क, 5.78 करोड़ रुपए से सराहन-रान सड़क और 5.68 करोड़ रुपए की लागत से भनेरा-देवीदेहरा-रठियार से मनकोट सड़क शामिल हैं। इसके अलावा, 4.61 करोड़ रुपए की लागत से रावी नदी पर करियां-भरियां-कोठी सड़क पर निर्मित बॉक्स गर्डर पुल का भी लोकार्पण कर इसे जनता को समर्पित किया गया।

पार्किंग और औषधि भंडार का शिलान्यास
चम्बा शहर को ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के लिए मुख्यमंत्री ने भगत में 25 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली आधुनिक वाहन पार्किंग (चरण-1) की आधारशिला रखी। इसके साथ ही, सरोल स्थित कुष्ठ अस्पताल परिसर में 3.72 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले जिला औषधि भंडार एवं टीकाकरण भंडार भवन का भी शिलान्यास किया गया, जो भविष्य में स्वास्थ्य विभाग की भंडारण क्षमता को बढ़ाएगा।

15 संपर्क मार्गों की रखी नींव
ग्रामीण क्षेत्रों को मुख्य मार्गों से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री ने कई नए संपर्क मार्गों का शिलान्यास किया। इनमें 12.59 करोड़ रुपए का द्रबला गांव संपर्क मार्ग, 10.24 करोड़ रुपए का घरग्राम गांव मार्ग, 6.58 करोड़ रुपए का राजेरा से बैली मार्ग, 6.53 करोड़ का मानकोट गांव मार्ग, 6.47 करोड़ की साच-फतेहपुर सड़क, 6.05 करोड़ का घतरेड़ गांव मार्ग और 5.96 करोड़ रुपए की चंबा-मलूना-कठना सड़क का शिलान्यास शामिल है।

इन गांवों की सड़कों की भी रखी आधारशिला
इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री ने 5.29 करोड़ रुपए की लागत से सनोथा संपर्क मार्ग, 4.49 करोड़ रुपए से करियां-बैली सड़क, 4.25 करोड़ रुपए से बसोधन गांव मार्ग, 4.24 करोड़ रुपए से द्रडा-सेरू मार्ग और 4.09 करोड़ रुपए से मंगला-ओहली-भरियां-कपाड़ा-जरीन सड़क की आधारशिला रखी। वहीं, 2.83 करोड़ रुपए की लागत से छांजून गांव मार्ग, 2.63 करोड़ रुपए से रुंडेगा गांव मार्ग तथा 2.05 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले नाणु गांव के संपर्क मार्ग का भी शिलान्यास किया गया।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!