bilaspur: चिट्टा आरोपी युवती को अदालत ने दिया दो दिन का पुलिस रिमांड

Edited By Kuldeep, Updated: 05 Aug, 2026 03:15 PM

bilaspur young woman remand

स्पेशल डिटैक्शन टीम बिलासपुर द्वारा 58 ग्राम चिट्टे के आरोप में गिरफ्तार की गई युवती को अदालत में पेश किया। जहां से अदालत ने आरोपी युवती को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।

बिलासपुर (बंशीधर): बिलासपुर (बंशीधर): स्पैशल डिटैक्शन टीम बिलासपुर द्वारा 58 ग्राम चिट्टे के आरोप में गिरफ्तार की गई युवती को अदालत में पेश किया। जहां से अदालत ने आरोपी युवती को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। रिमांड के दौरान पुलिस यह पता लगाने का प्रयास करेगी कि यह बरामद चिट्टा कहां से लाया गया था और इसे कहां तथा किसे देना था। इसके अतिरिक्त पुलिस इस मामले के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की जांच कर पूरे नशा तस्करी नैटवर्क तक पहुंचने का प्रयास करेगी।

बता दें कि स्पैशल डिटैक्शन टीम बिलासपुर द्वारा गत दिवस कीरतुपर-नेरचौक फोरलेन पर मल्यावर संपर्क सड़क के पास बस सवार युवती से 58 ग्राम चिट्टा बरामद किया था। आरोपी युवती की पहचान स्नेहलता (22) निवासी कोटखालसा जिला अमृतसर-पंजाब के रूप में हुई है। बरामद चिट्टे की कीमत लाखों रुपए आंकी जा रही है। एसपी बिलासपुर अभिषेक धीमान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह सख्ती से जारी रहेगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!