चम्बा में सनसनी! बालू पुल से रावी नदी में कूदा शख्स, तेज बहाव में बहा; पुलिस ने छेड़ा सर्च अभियान

Edited By Vijay, Updated: 02 Aug, 2026 07:40 PM

person jumped from the balu bridge into the ravi river

हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले में रावी नदी पर बने बालू पुल से एक व्यक्ति के अचानक नदी में छलांग लगाने की घटना सामने आई है। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है

चम्बा: हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले में रावी नदी पर बने बालू पुल से एक व्यक्ति के अचानक नदी में छलांग लगाने की घटना सामने आई है। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और लोगों में चिंता का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं और व्यक्ति की तलाश के लिए बड़े पैमाने पर सर्च ऑप्रेशन शुरू कर दिया गया है।

मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उक्त व्यक्ति अचानक बालू पुल पर आया और देखते ही देखते उसने नीचे उफनती रावी नदी में छलांग लगा दी। छलांग लगाने के बाद वह कुछ देर तक पानी में जिंदगी बचाने के लिए संघर्ष करता हुआ दिखाई दिया, लेकिन नदी का बहाव इतना तेज था कि वह चंद पलों में ही लोगों की आंखों से ओझल हो गया। लोग चाहकर भी उसकी कोई मदद नहीं कर पाए।

घटना की भनक लगते ही चम्बा पुलिस और संबंधित बचाव टीमें  तुरंत मौके पर पहुंच गईं। पुलिस ने उसी स्थान से अपना सर्च ऑप्रेशन शुरू किया है, जहां से व्यक्ति ने नदी में छलांग लगाई थी। बचाव दल और पुलिस के जवान रावी नदी के किनारों और आसपास के बहाव क्षेत्र में लगातार व्यक्ति की तलाश कर रहे हैं।

पहचान और कारणों का अभी तक नहीं लगा सुराग
फिलहाल, रावी नदी में कूदने वाले इस व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। इसके साथ ही यह भी स्पष्ट नहीं हो सका है कि उसने यह कदम किस वजह से उठाया। पुलिस का कहना है कि उनकी पहली प्राथमिकता व्यक्ति को खोजना है। राहत एवं खोज अभियान युद्धस्तर पर जारी है और व्यक्ति का पता लगाने के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। अब स्थानीय लोगों और प्रशासन की निगाहें इस सर्च ऑपरेशन के नतीजों पर टिकी हुई हैं।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!