Edited By Kuldeep, Updated: 09 Aug, 2026 06:09 PM

थाना ज्वालामुखी के तहत एक 29 वर्षीय महिला ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप युवक पर लगाया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने विवाह का वायदा कर कई बार शारीरिक संबंध बनाए।
ज्वालामुखी (नितेश): थाना ज्वालामुखी के तहत एक 29 वर्षीय महिला ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप युवक पर लगाया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने विवाह का वायदा कर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। ज्वालामुखी में भी एक निजी होटल में उसने उसके साथ जबरदस्ती संबंध बनाया। आरोप है कि अब युवक शादी करने से इंकार कर रहा है, जबकि पहले उसने उसके साथ शादी का वायदा किया था और उसके बाद उसने उससे शारीरिक संबंध बनाने शुरू किए थे। बहरहाल महिला की शिकायत पर पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कारवाई शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरपी जस्वाल ने की है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।