Sirmaur: बोलेरो गाड़ी के खाई में गिरने से युवक की मौत, झाड़ियों में पड़ा मिला शव

Edited By Vijay, Updated: 20 Aug, 2026 07:50 PM

accident in shilai

सिरमौर जिले के पुलिस थाना शिलाई के अंतर्गत एक सड़क हादसा पेश आया है। यहां एक बोलेरो गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की जान चली गई है। हादसे का पता उस वक्त चला जब एक स्थानीय ग्रामीण अपने खेतों की तरफ गया और उसने वहां का खौफनाक मंजर देखा।

पांवटा साहिब (कपिल): सिरमौर जिले के पुलिस थाना शिलाई के अंतर्गत एक सड़क हादसा पेश आया है। यहां एक बोलेरो गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की जान चली गई है। हादसे का पता उस वक्त चला जब एक स्थानीय ग्रामीण अपने खेतों की तरफ गया और उसने वहां का खौफनाक मंजर देखा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है और मामले की आगामी जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान 32 वर्षीय प्रदीप सिंह निवासी गांव ढाढ़स, तहसील शिलाई के रूप में हुई है।

इस दर्दनाक हादसे की जानकारी पुलिस को रमेश सिंह निवासी बांदली गांव व डाकघर कांडो भटनोल ने दी। पुलिस को दिए बयान में रमेश सिंह ने बताया कि वह जब अपने खेत में काम करने और मवेशियों के लिए चारा लेने गया था तो इसी दौरान उसने खेत के नीचे की तरफ एक वाहन को दुर्घटनाग्रस्त अवस्था में पड़ा हुआ देखा। मौके पर जाकर पाया कि ये बोलेरो गाड़ी (HP-85-4002) थी।  जब उसने वाहन के आसपास के इलाके में तलाश की, तो उसे पास ही झाड़ियों में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल और बेसुध अवस्था में पड़ा हुआ मिला। नजदीक जाकर देखने पर उसकी पहचान वाहन मालिक प्रदीप सिंह के रूप में हुई, जिसकी जान जा चुकी थी।

रमेश ने तुरंत हादसे की सूचना शिलाई पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की आधिकारिक पुष्टि करते हुए सिरमौर के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस थाना शिलाई में इस दुर्घटना का मामला दर्ज कर लिया गया है। वाहन सड़क से नीचे कैसे गिरा और हादसे के असल कारण क्या रहे, पुलिस हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!