सदर मंडी कांग्रेस में 88 पदाधिकारियों ने दिए इस्तीफे, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पर लगाया ये आरोप

Edited By Vijay, Updated: 06 Oct, 2022 12:17 AM

88 office bearers resigned in sadar mandi congress

सदर मंडी कांग्रेस के 88 पदाधिकारियों ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष की मनमर्जी के खिलाफ इस्तीफे दे दिए हैं। मंडी सदर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश ठाकुर ने कहा कि ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी के 55, युवा कांग्रेस कमेटी के 25 व जिला कांग्रेस कमेटी के...

मंडी (अनिल): सदर मंडी कांग्रेस के 88 पदाधिकारियों ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष की मनमर्जी के खिलाफ इस्तीफे दे दिए हैं। मंडी सदर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश ठाकुर ने कहा कि ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी के 55, युवा कांग्रेस कमेटी के 25 व जिला कांग्रेस कमेटी के 8 सदस्यों ने बुधवार को इस्तीफे दिए हैं। उन्होंने कहा कि हमने सदर-मंडी विधानसभा में 73 बूथ कमेटियां बनाई थीं, वे भी इस्तीफा दे देंगी। उधर, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष नवीन कुमार ने कहा कि जब कमेटी ही भंग कर दी तो हम भी इस्तीफा देते हैं, वहीं महिला विंग और इंटक और सोशल मीडिया चेयरमैन भी इस्तीफा देते हैं। ओम प्रकाश ठाकुर ने कहा कि 6 बार के मुख्यमंत्री रहे स्व. वीरभद्र सिंह की धर्मपत्नी मंडी सदर से चुनाव लड़ें फिर हम बता देंगे कि संगठन क्या चीज होती है। हम उन्हें मंडी सदर से चुनाव लड़ने का न्यौता देते हैं और इनके अलावा और कोई वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हो तो उसका भी हम चुनाव लड़ने के लिए स्वागत करते हैं। उन्होंने सांसद प्रतिभा सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा कि बिना किसी नोटिस के सदर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी को भंग करना लोकतांत्रिक नहीं है। आज कांग्रेस पार्टी केवल मां-बेटे की पार्टी बनकर रह गई है।

राठौर सबको साथ लेकर चलते थे
ओम प्रकाश ठाकुर ने कहा कि पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर सबको साथ लेकर चलते थे, तब कोई नेता कांग्रेस छोड़ कर नहीं गया लेकिन आजकल हर रोज कांग्रेस नेता पार्टी छोड़ कर जा रहे हैं। 250 मीटर के दायरे में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी बनाकर कांग्रेस पार्टी मजबूत हो रही है या कमजोर।

इन कमेटियों के पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा
ओम प्रकाश ठाकुर ने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस की पूर्व प्रत्याशी रही चंपा ठाकुर का परिवार भाजपा से जुड़ा हुआ है और चंपा ठाकुर खुद 2016 में कांग्रेस से जुड़ीं और 2017 में कांग्रेस का टिकट ले लिया जबकि आज उनकी मैंबरशिप नहीं है। यह पूछे जाने पर कि आप भाजपा में जाएंगे तो उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इसका खुलासा किया जाएगा।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!