फेसबुक पर निवेश का झांसा: मंडी के व्यक्ति को मोटा मुनाफा कमाना पड़ा महंगा, गंवाए 9 लाख से ज्यादा

Edited By Swati Sharma, Updated: 11 Sep, 2026 01:01 PM

mandi lost 9 63 lakh in pursuit of online profits

Mandi News : ऑनलाइन कारोबार में मोटा मुनाफा कमाने का लालच जिला मंडी के लडभड़ोल के एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया। जानकारी के अनुसार, फेसबुक के माध्यम से ऑनलाइन स्टोर में निवेश के नाम पर उससे 9,63,950 रुपए से अधिक की राशि जमा करवा ली गई।

Mandi News : ऑनलाइन कारोबार में मोटा मुनाफा कमाने का लालच जिला मंडी के लडभड़ोल के एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया।

मिली जानकारी के अनुसार, फेसबुक के माध्यम से ऑनलाइन स्टोर में निवेश के नाम पर उससे 9,63,950 रुपए से अधिक की राशि जमा करवा ली गई। जब उसने 1,000 डॉलर निकालने की कोशिश की तो उससे अतिरिक्त रकम की मांग की गई। इस पर कुलदीप सिंह को अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ। रैंस गांव निवासी कुलदीप सिंह की शिकायत पर साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन मंडी से प्राप्त जीरो एफआईआर के आधार पर पुलिस थाना जोगिंद्रनगर में मामला दर्ज किया गया है।

शिकायत में सितारा रानी और मीरा रानी पर ऑनलाइन कारोबार में मुनाफे का झांसा देने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने बैंक खातों और ऑनलाइन लेन-देन से जुड़े तथ्यों की जांच शुरू कर दी है। 

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!