विजिलैंस ने चरस की सूचना पर दी दबिश, निर्माणाधीन घर से देवदार के 51 स्लीपर बरामद

Edited By Vijay, Updated: 16 Mar, 2022 10:47 PM

51 sleeper of cedar recovered

विजिलैंस ने चुराह क्षेत्र के तरेला गांव में एक निर्माणाधीन मकान से देवदार 51 स्लीपर बरामद किए हैं। विजिलैंस टीम ने अवैध लकड़ी को कब्जे में ले लिया है तथा आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है।

चम्बा (काकू): विजिलैंस ने चुराह क्षेत्र के तरेला गांव में एक निर्माणाधीन मकान से देवदार 51 स्लीपर बरामद किए हैं। विजिलैंस टीम ने अवैध लकड़ी को कब्जे में ले लिया है तथा आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है। विजिलैंस को गुप्त सूचना मिली थी कि तरेला गांव में एक व्यक्ति की करियाना दुकान व मकान में भारी मात्रा में चरस बरामद हो सकती है। इस पर विजिलैंस टीम ने परिसर की तलाशी के लिए न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी तीसा की अदालत से सर्च वारंट हासिल किया।

अदालत से सर्च वारंट मिलने के बाद विजिलैंस टीम ने दुकान/ निर्माणाधीन मकान की तलाशी ली। इस दौरान दुकान/मकान से कोई चरस बरामद नहीं हुई लेकिन अवैध तौर से काटे देवदार लकड़ी के 51 स्लीपर बरामद किए। विजिलैंस टीम की पूछताछ के दौरान संबंधित व्यक्ति देवदार लकड़ी का कोई वैध परमिट नहीं दिखा पाया। आरोपी के खिलाफ विजिलैंस थाना में आईपीसी की धारा 379 और वन अधिनियम की धारा 41, 42 के तहत मामला दर्ज किया गया है। उधर, डीएसपी विजिलैंस अजय कुमार ने बताया कि लकड़ी को कब्जे में ले लिया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!