Himachal: मनाली में किराए के कमरे से चिट्टे की खेप बरामद, पति-पत्नी समेत अमृतसर के 4 तस्कर गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 07 Jul, 2026 02:28 PM

4 smugglers caught with heroin in manali

हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी मनाली में नशे के काले कारोबार के खिलाफ पुलिस ने एक बड़ा एक्शन लिया है। मनाली पुलिस की टीम ने झाड़ग (अलेऊ) इलाके में एक किराए के कमरे में दबिश देकर 26.200 ग्राम चिट्टा बरामद किया है।

कुल्लू (संजीव): हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी मनाली में नशे के काले कारोबार के खिलाफ पुलिस ने एक बड़ा एक्शन लिया है। मनाली पुलिस की टीम ने झाड़ग (अलेऊ) इलाके में एक किराए के कमरे में दबिश देकर 26.200 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने पंजाब के अमृतसर से ताल्लुक रखने वाले 4 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 2 महिलाएं भी शामिल हैं।

मिली जानकारी के अनुसार मनाली पुलिस को इलाके में चल रही इस अवैध गतिविधि को लेकर एक गुप्त सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए झाड़ग स्थित एक किराए के कमरे में छापा मारा। पुलिस जब कमरे में घुसी तो वहां चार लोग मौजूद थे। पुलिस ने जब नियमानुसार कमरे की तलाशी ली, तो आरोपियों के कब्जे से 26.200 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। इसके अलावा मौके से नशे के व्यापार और सेवन में इस्तेमाल होने वाली चीजें भी मिलीं। पुलिस ने 20,000 रुपए नकद, एक डिजिटल तराजू, इस्तेमाल किया हुआ सिल्वर फॉयल और एक लाइटर कब्जे में ले लिया है।

पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों की पहचान कुलदीप सिंह उर्फ सूमा (35) निवासी फतेहगढ़ राजपूतां, थाना झंडियाला, गहनेशाह उर्फ अंश (22) और उसकी पत्नी मनप्रीत कौर उर्फ काव्या (20) निवासी गली नंबर 7, मजीठा व गीता (35) पत्नी लवीश महाजन निवासी गांव खजाना, गेट बाबा नन्दलाल बिल्डिंग, अमृतसर  (पंजाब ) के रूप में की गई है। 

कुल्लू के एसपी मदन लाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मनाली थाने में चारों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस  एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब इस बात की कड़ाई से जांच कर रही है कि चिट्टे की यह खेप कहां से लाई गई थी और मनाली व आसपास के इलाकों में इनके सप्लायर कौन हैं। एसपी ने आम जनता से अपील की है कि वे नशे के खिलाफ इस मुहिम में पुलिस का साथ दें। उन्होंने कहा कि यदि किसी को भी अपने आसपास नशे की खरीद-फरोख्त या संदिग्ध गतिविधि की भनक लगती है, तो वे तुरंत टोल-फ्री नंबर 112 पर सूचना दें। सूचना देने वाले का नाम और पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!