Shimla: रेव पार्टियों के खिलाफ कार्रवाई न करने पर SP कुल्लू सहित SDM का तबादला करने के आदेश

Edited By Kuldeep, Updated: 24 Jun, 2026 10:18 PM

shimla high court transfer

प्रदेश हाईकोर्ट ने कुल्लू जिले के कसोल में जंगलों में आयोजित रेव पार्टियों के खिलाफ कार्रवाई न करने पर एसपी कुल्लू सहित संबंधित एसडीएम का तबादला करने के आदेश जारी किए हैं।

शिमला (मनोहर): प्रदेश हाईकोर्ट ने कुल्लू जिले के कसोल में जंगलों में आयोजित रेव पार्टियों के खिलाफ कार्रवाई न करने पर एसपी कुल्लू सहित संबंधित एसडीएम का तबादला करने के आदेश जारी किए हैं। कोर्ट ने आयोजन पर संज्ञान लेते हुए कुल्लू के जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण के सचिव को मौके का निरीक्षण कर रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए थे। मुख्य न्यायाधीश गुरमीत सिंह संधावालिया और न्यायाधीश बीसी नेगी की खंडपीठ ने पार्टियों का आयोजन करने वाले संयोजकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के आदेश दिए।

कोर्ट ने कहा कि जंगलों में कोई भी इस तरह की पार्टी नहीं होनी चाहिए, क्योंकि इससे कानून व्यवस्था पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। उल्लेखनीय है कि हाईकोर्ट ने डीएलएसए कुल्लू के सचिव को आदेश दिए थे कि वह स्थानीय प्रशासन और पुलिस अधिकारियों की मदद से तुरंत उस जगह का दौरा करें और 10 दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपें। कोर्ट ने कुल्लू के डिप्टी कमिश्नर और पुलिस अधीक्षक को भी निर्देश दिया था कि वे अपने निजी हलफनामे दाखिल करें और इस संबंध में छपी खबर पर अपना स्पष्टीकरण दें। मामले पर सुनवाई 6 अगस्त को निर्धारित की गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!