पुलिस की खनन माफिया पर बड़ी कार्रवाई, यमुना नदी में अवैध खनन करते 3 ट्रैक्टर पकड़े

Edited By Vijay, Updated: 27 Jan, 2022 06:41 PM

3 tractors caught doing illegal mining in yamuna river

पांवटा साहिब के बांगरन पुल के समीप यमुना नदी में डीएसपी बीर बहादुर ने पुलिस टीम के साथ अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाते हुए 3 ट्रैक्टरों को सीज किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से खनन माफिया में हड़कंप मच गया है।

पांवटा साहिब (प्रेम वर्मा): पांवटा साहिब के बांगरन पुल के समीप यमुना नदी में डीएसपी बीर बहादुर ने पुलिस टीम के साथ अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाते हुए 3 ट्रैक्टरों को सीज किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से खनन माफिया में हड़कंप मच गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब के डीएसपी बीर बहादुर को रामपुरघाट और बांगरन के पास यमुना नदी में अवैध खनन की गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद वीरवार को डीएसपी ने पुरूवाला पुलिस थाना के प्रभारी विजय रघुवंशी सहित पुलिस टीम के साथ यमुना नदी में छापेमारी की। इस दौरान यमुना नदी में कुछ लोग अवैध खनन की गतिविधियों को अंजाम देने में जुटे हुए थे। पुलिस को देख कुछ ट्रैक्टर संचालक मौके से ट्रैक्टरों सहित भाग खड़े हुए। इस दौरान पुलिस टीम ने 3 ट्रैक्टरों को मौके पर ही पकड़कर सीज कर लिया। डीएसपी ने बताया कि पुलिस की अवैध खनन के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!