20 क्विंटल मक्खन से हुआ मां श्री बज्रेश्वरी देवी का श्रृंगार, देश भर से उमड़े श्रद्धालु (Video)

Edited By Simpy Khanna, Updated: 15 Jan, 2020 05:31 PM

शक्तिपीठ श्री बज्रेश्वरी देवी मंदिर में सात दिवसीय घृत मंडल पर्व शुरू हो गया। करीब 20 क्विंटल मक्खन से मां की पिंडी का श्रृंगार किया गया है और इस धार्मिक आयोजन को देखने के लिए देशभर से श्रद्धालु कांगड़ा पहुंचे हैं। 20 जनवरी को मक्खन मां की पिंडी से...

धर्मशाला (नृपजीत) : शक्तिपीठ श्री बज्रेश्वरी देवी मंदिर में सात दिवसीय घृत मंडल पर्व शुरू हो गया। करीब 20 क्विंटल मक्खन से मां की पिंडी का श्रृंगार किया गया है और इस धार्मिक आयोजन को देखने के लिए देशभर से श्रद्धालु कांगड़ा पहुंचे हैं। 20 जनवरी को मक्खन मां की पिंडी से उतारा जाएगा और इसे श्रद्धालुओं में प्रसाद स्वरूप बांटा जाएगा।
PunjabKesari

मान्यता है कि इस मक्खन रूपी प्रसाद से चर्म रोगों से निदान मिलता है। घृत मंडल पर्व के संबंध में कहा जाता है कि जालंधर दैत्य को मारते समय मां बज्रेश्वरी देवी के शरीर पर कई चोटें आई थीं तथा देवताओं ने माता के शरीर पर घृत का लेप किया था।
PunjabKesari

इसी परंपरा के अनुसार देसी घी को एक सौ एक बार शीतल जल से धोकर उसका मक्खन बनाकर मां की पिंडी पर चढ़ाया जाता है। साथ ही मेवों और फलों की मालाएं भी चढ़ाई जाती हैं। मंगलवार देर रात तक मां की पिंडी पर मक्खन लगाने का कार्य जारी रहा।
PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!