Kangra: सत्संग के लिए परौर पहुंचे हजूर जसदीप सिंह गिल, गुरु के दीदार को उमड़ा जनसैलाब

Edited By Vijay, Updated: 02 Oct, 2026 07:35 PM

radha soami satsang beas parour

राधा स्वामी सत्संग ब्यास परौर में इस सप्ताहांत आयोजित होने वाले दो दिवसीय सत्संग कार्यक्रम के लिए हजूर जसदीप सिंह गिल शुक्रवार शाम निजी हैलिकॉप्टर से परौर पहुंच गए हैं।

सुलह (वर्मा): राधा स्वामी सत्संग ब्यास परौर में इस सप्ताहांत आयोजित होने वाले दो दिवसीय सत्संग कार्यक्रम के लिए हजूर जसदीप सिंह गिल शुक्रवार शाम निजी हैलिकॉप्टर से परौर पहुंच गए हैं। उनके आगमन के साथ ही देश के विभिन्न राज्यों से श्रद्धालुओं (संगत) के पहुंचने का सिलसिला तेज हो गया है। प्रशासन और सत्संग प्रबंधन ने भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और सुविधाओं के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

विकास कार्यों का लिया जायजा
जानकारी के अनुसार हजूर जसदीप सिंह गिल शाम करीब 4:25 बजे परौर पहुंचे। आगमन के तुरंत बाद उन्होंने दरंग क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद व्यवस्थाओं की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उनके पहुंचने की सूचना मिलते ही परिसर में मौजूद संगत में भारी उत्साह देखा गया।

एक लाख श्रद्धालु पहुंचे, 2 लाख तक पहुंचने का अनुमान
कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वीरवार सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। शुक्रवार शाम तक लगभग एक लाख श्रद्धालु परौर पहुंच चुके थे। प्रबंधन का अनुमान है कि शनिवार देर रात तक यह संख्या दो लाख का आंकड़ा पार कर सकती है। पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग और सत्संग घर के मुख्य द्वार पर वाहनों की आवाजाही काफी बढ़ गई है। पंजाब सहित अन्य राज्यों से बसें और निजी वाहन लगातार पहुंच रहे हैं। परिसर में बनाए गए विशाल पंडाल और शैड श्रद्धालुओं से पूरी तरह भर चुके हैं। भारी भीड़ के मद्देनजर यातायात नियंत्रण, पार्किंग, पेयजल और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। स्थानीय प्रशासन और सत्संग प्रबंधन लगातार समन्वय बनाकर यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि बाहर से आने वाले किसी भी श्रद्धालु को असुविधा का सामना न करना पड़े तथा राजमार्ग पर यातायात सुचारू रहे।

ये रहेगा दो दिवसीय कार्यक्रम का शेड्यूल
शुक्रवार दोपहर बाद तक नामदान के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया सुचारू रूप से चलती रही।  शनिवार सुबह 10 बजे पाठी द्वारा करीब 30 मिनट का सत्संग किया जाएगा। इसके बाद हजूर जसदीप सिंह गिल बच्चों के साथ एक विशेष प्रश्न-उत्तर सत्र में भाग लेंगे। कार्यक्रम के पश्चात वह एक खुली कार में संगत को दर्शन देंगे और प्रसाद वितरण किया जाएगा। रविवार सुबह 10 बजे मुख्य सत्संग का आयोजन होगा, जिसे स्वयं बाबा जी संबोधित करेंगे।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!