Shimla: रोहड़ू में नशा तस्करी का पर्दाफाश, मारुति कार में चरस समेत शिमला के 2 युवक अरैस्ट

Edited By Vijay, Updated: 19 May, 2026 04:36 PM

2 youth arrested with hashish

जिला शिमला पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाया जा रहा विशेष अभियान लगातार रंग ला रहा है। इसी कड़ी में रोहड़ू पुलिस स्टेशन की टीम ने नशे की खेप पकड़ने में एक बड़ी सफलता हासिल की है।

रोहड़ू (कार्तिक): जिला शिमला पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाया जा रहा विशेष अभियान लगातार रंग ला रहा है। इसी कड़ी में रोहड़ू पुलिस स्टेशन की टीम ने नशे की खेप पकड़ने में एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 509 ग्राम चरस के साथ 2 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रोहड़ू पुलिस के डिटैक्शन सैल की टीम अपराध रोकथाम और गश्त के सिलसिले में मक्खीनाला क्षेत्र में मौजूद थी। इसी बीच पुलिस को मुखबिर से नशा तस्करी की गुप्त सूचना मिली। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम ने नाका लगाया और चिड़गांव की तरफ से रोहड़ू आ रही एक मारुति 800 कार को जांच के लिए रुकने का इशारा किया।

पुलिस ने जब गवाहों की मौजूदगी में संदिग्ध मारुति 800 कार की तलाशी ली, तो उसमें से कुल 509 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने तुरंत चरस को कब्जे में लेकर कार में सवार दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी शिमला के ही रहने वाले हैं। इनकी पहचान 27 वर्षीय जितेंद्र ठाकुर और 25 वर्षीय राजन ठाकुर के रूप में हुई है।

इस मामले को लेकर पुलिस थाना रोहड़ू में दोनों आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 20, 25 एवं 29 के तहत एफआईआर दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की आगामी जांच की जा रही है कि यह चरस कहां से लाई गई थी और किसे सप्लाई की जानी थी। पकड़े गए दोनों आरोपियों को नियमानुसार जल्द ही माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

 

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!