हिमाचल की पब्बर नदी में डूबे 2 स्कूली छात्र! प्रशासन ने NDRF के साथ छेड़ा सर्च अभियान

Edited By Vijay, Updated: 26 Aug, 2026 11:57 AM

2 school students drowned in the pabbar river

हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला के उपमंडल रोहड़ू स्थित पब्बर नदी में 2 स्कूली छात्रों के डूबने की आशंका के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। दोनों छात्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक बाल विद्यालय रोहड़ू में 12वीं कक्षा में पढ़ते थे।

रोहड़ू (कार्तिक): हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला के उपमंडल रोहड़ू स्थित पब्बर नदी में 2 स्कूली छात्रों के डूबने की आशंका के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। दोनों छात्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक बाल विद्यालय रोहड़ू में 12वीं कक्षा में पढ़ते हैं। लापता छात्रों की पहचान करासा निवासी 16 वर्षीय शिवेन और बनोटी (देवीधार) निवासी 16 वर्षीय सक्षम के रूप में हुई है। प्रशासन ने स्थानीय गोताखोरों के बाद अब एनडीआरएफ को लापता छात्रों की तलाश में उतार दिया है।

जानकारी के अनुसार दोनों छात्र आपस में गहरे दोस्त बताए जा रहे हैं, जाेकि मंगलवार को पब्बर नदी के किनारे गए थे। देर शाम तक जब वे घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। रात करीब 11:30 बजे पुलिस थाना रोहड़ू में दोनों की गुमशुदगी की सूचना दी गई। पुलिस और प्रशासन ने रात में ही नदी किनारे सर्च अभियान चलाया, जहां दोनों छात्रों के कपड़े और जूते बरामद हुए। परिजनों द्वारा कपड़ों की पहचान करने के बाद नदी में डूबने की आशंका गहरी हो गई है।

एसडीएम रोहड़ू धर्मेश रामोत्रा खुद इस अभियान की निगरानी कर रहे हैं। एसडीएम ने बताया कि बुधवार सुबह से पुलिस, राजस्व विभाग, अग्निशमन विभाग और स्थानीय ग्रामीणों की विशेष टीमें नदी के दोनों किनारों पर चप्पा-चप्पा छान रही हैं। स्थानीय गोताखोरों द्वारा मुख्य क्षेत्र की दो बार जांच के बाद, अब एनडीआरएफ की विशेष टीम आधुनिक उपकरणों के साथ गहरे पानी में तलाशी ले रही है। नदी के तेज बहाव को देखते हुए पुलिस की मोबाइल टीमों को निचले क्षेत्रों सावड़ा और बांध की ओर भी भेज दिया गया है, ताकि बहाव में आगे निकल जाने की स्थिति में भी उनका पता लगाया जा सके।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!