अवैध खैर कटान मामले में 2 सगे भाई गिरफ्तार, कल होंगे कोर्ट में पेश

Edited By Vijay, Updated: 19 Jan, 2020 07:40 PM

2 brother arrested in illegal tree felling case

पुलिस थाना इंदौरा के अंतर्गत मदोली में हुए अवैध खैर कटान मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन्हें एक विशेष रणनीति के तहत इंदौरा से ही धर दबोचा। पुलिस इनकी धरपकड़ के लिए हर संभावित स्थानों पर दबिश दे रही थी, जिन्हें रविवार...

इंदौरा (अजीज): पुलिस थाना इंदौरा के अंतर्गत मदोली में हुए अवैध खैर कटान मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन्हें एक विशेष रणनीति के तहत इंदौरा से ही धर दबोचा। पुलिस इनकी धरपकड़ के लिए हर संभावित स्थानों पर दबिश दे रही थी, जिन्हें रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

बता दें कि मदोली के जंगलों में अवैध वन कटान की गुप्त सूचना वन रक्षक बलवंत सिंह को मिली, जिस पर उन्होंने टीम सहित मौके पर दबिश दी। इस दौरान जो आरोपी अवैध कटान को अंजाम दे रहे थे वे टीम को देखते ही मौके से फरार हो गए थे। वहीं विभाग ने दबिश के दौरान काटे गए 5 खैर के पेड़ों के 11 मौछों को जब्त कर लिया था, जिस पर वन खंड अधिकारी ने पुलिस थाना इंदौरा में शामलाल व गणेश कुमार दोनों भाई पुत्र चेतराम निवासी तरड़याह चमारां, उपतहसील गंगथ, जिला कांगड़ा को नामजद करते हुए मामला दर्ज करवाया था।

मामले के संदर्भ में जानकारी देते हुए पुलिस थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह धीमान ने बताया कि पुलिस ने मामले के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिन्हें कल न्यायालय में पेश किया जाएगा। एसडीपीओ नूरपुर डॉ. साहिल अरोड़ा ने आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!