नाकाबंदी पर पिकअप जीप से 102 ग्राम चरस बरामद, चालक सहित 2 गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 04 Dec, 2020 09:48 PM

2 arrested with hashish

भराड़ी थाना पुलिस ने वाहनों की जांच के दौरान एक पिकअप जीप से 102 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने इस मामले में जीप में सवार 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अशोक कुमार व चंद्रमणि निवासी गांव मिहाड़ा तहसील घुमारवीं के रूप में हुई है।

भराड़़ी (राकेश): भराड़ी थाना पुलिस ने वाहनों की जांच के दौरान एक पिकअप जीप से 102 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने इस मामले में जीप में सवार 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अशोक कुमार व चंद्रमणि निवासी गांव मिहाड़ा तहसील घुमारवीं के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें 4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

जाकारी के अनुसार गत शाम को भराड़ी थाना के सहायक उपनिरीक्षक राजकुमार की अगुवाई में पुलिस की एक टीम ने लदरौर मार्ग पर सेपड़ी के पास नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान एक पिकअप जीप की तलाशी लेने पर उसमें से उक्त मात्रा में चरस बरामद की गई। डीएसपी घुमारवीं अनिल ठाकुर ने बताया कि आरोपियों को 4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!