1200 श्रद्धालुओं ने किए माता बज्रेश्वरी के दर्शन

Edited By prashant sharma, Updated: 20 Apr, 2021 01:50 PM

1200 devotees visited mata bajreshwari

शक्तिपीठ माता बज्रेश्वरी मंदिर कांगड़ा में सोमवार को लगभग 1200 श्रद्धालुओं ने माता के दरबार आकर मां के चरणों में शीश नवाया। मंदिर के कार्यकारी अधिकारी नायब तहसीलदार दलजीत शर्मा ने बताया कि छठे नवरात्र को श्रद्धालुओं द्वारा

कांगड़ा (अविनाश) : शक्तिपीठ माता बज्रेश्वरी मंदिर कांगड़ा में सोमवार को लगभग 1200 श्रद्धालुओं ने माता के दरबार आकर मां के चरणों में शीश नवाया। मंदिर के कार्यकारी अधिकारी नायब तहसीलदार दलजीत शर्मा ने बताया कि छठे नवरात्र को श्रद्धालुओं द्वारा 1,59,563 रुपए नकद, 400 मिलीग्राम सोना व 141 ग्राम 890 मिलीग्राम चांदी का चढ़ावा माता के चरणों में अर्पित किया गया। मंदिर अधिकारी ने बताया कि मंदिर परिसर में कोरोना महामारी के चलते श्रद्धालुओं को मास्क पहनना व दो गज की दूरी रखना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के चलते मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या में भारी कमी दर्ज की गई है, लेकिन इसके बावजूद भक्तों द्वारा दिल खोलकर माता के चरणों में दान दिया जा रहा है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!