बाबा बालकनाथ के दरबार में आस्था का सैलाब, 10 हजार श्रद्धालुओं ने टेका माथा, मोहाली का जत्था बना आकर्षण का केंद्र

Edited By Vijay, Updated: 06 Sep, 2026 04:08 PM

baba balaknath temple deotsidh

उत्तर भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालकनाथ मंदिर, दियोटसिद्ध में रविवार को आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। छुट्टी का दिन होने के चलते करीब 10 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा जी के दरबार में शीश नवाकर सुख-समृद्धि की कामना की।

दियोटसिद्ध (रजत): उत्तर भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालकनाथ मंदिर, दियोटसिद्ध में रविवार को आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। छुट्टी का दिन होने के चलते करीब 10 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा जी के दरबार में शीश नवाकर सुख-समृद्धि की कामना की। रविवार सुबह करीब 5 बजे मंदिर के कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं ने दर्शनों के लिए कतारों में लगना शुरू कर दिया था। दिन चढ़ने के साथ भीड़ बढ़ती गई और पूरा दियोटसिद्ध क्षेत्र "जय बाबा जी दी" के जयकारों से गूंजता रहा।

रविवार को मंदिर परिसर में मोहाली (पंजाब) से आया एक विशेष जत्था श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। भक्त अरुण की अगुवाई में पहुंचे इस जत्थे में करीब 500 श्रद्धालु शामिल थे। हाथों में लाल झंडे लिए और बाबा के जयकारे लगाते हुए जब यह जत्था मंदिर पहुंचा, तो वहां का माहौल पूरी तरह से भक्तिमय हो गया। इस जत्थे की खासियत यह थी कि इसमें शामिल अधिकांश पुरुष श्रद्धालुओं ने भगवा रंग के कुर्ता-पायजामा और महिलाओं ने भगवा रंग के सूट पहने हुए थे। एक साथ भगवा वस्त्रों में पहुंचे इन भक्तों की कतार ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा।

मंदिर अधिकारी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा
वीकेंड पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए मंदिर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। मंदिर अधिकारी राजेश शर्मा दिनभर परिसर में मौजूद रहे और दर्शन व्यवस्थाओं पर बारीक नजर बनाए रखी। उन्होंने श्रद्धालुओं को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया और संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिए कि भीड़ को व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाया जाए, ताकि किसी भी श्रद्धालु को दर्शनों में असुविधा न हो।

पुलिस ने मुस्तैदी से संभाली यातायात व्यवस्था
हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने के कारण दियोटसिद्ध में यातायात को सुचारू रखना प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती थी। इस मोर्चे पर दियोटसिद्ध पुलिस चौकी के प्रभारी हितेश कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाई। पुलिस जवानों ने मंदिर की ओर आने वाले सभी मार्गों पर वाहनों की आवाजाही को बेहतरीन तरीके से नियंत्रित किया। जगह-जगह पुलिस की तैनाती के चलते भारी वाहनों और भीड़ के बावजूद क्षेत्र में जाम की स्थिति नहीं बनी और श्रद्धालुओं को सुगमता से मंदिर तक पहुंचने में मदद मिली।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!