ऑन ड्यूटी ASI के साथ मारपीट करना पड़ा महंगा, 12 महिलाएं गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 04 Jul, 2020 11:01 PM

12 women arrested for beating the asi

पुलिस थाना देहरा की डाडासीबा पुलिस चौकी के एएसआई के साथ शुक्रवार को मारपीट करने की आरोपी महिलाओं के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए देहरा पुलिस ने 12 महिलाओं को हिरासत में लिया है। पुलिस ने वायरल वीडियो की जांच से महिलाओं की पहचान कर उन्हें हिरासत में...

देहरा (ब्यूरो): पुलिस थाना देहरा की डाडासीबा पुलिस चौकी के एएसआई के साथ शुक्रवार को मारपीट करने की आरोपी महिलाओं के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए देहरा पुलिस ने 12 महिलाओं को हिरासत में लिया है। पुलिस ने वायरल वीडियो की जांच से महिलाओं की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया है। गौरतलब है कि गुरुवार को डाडासीबा के टिप्परी गांव में एक 35 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत हो गई थी। जिसके चलते शुक्रवार सुबह गांववासियों की भीड़ शव को लेकर डाडासीबा में प्रदर्शन करने जा रही थी जिसकी सूचना मिलते ही डाडासीबा पुलिस चौकी के इंचार्ज एएसआई ने बीच रास्ते में जाकर भीड़ को शांत करने की कोशिश की।

उस दौरान वहां उपस्थित महिलाओं ने चौकी इंचार्ज के साथ मारपीट की और उसकी वर्दी फाड़ दी। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। शनिवार देर शाम को पुलिस ने ऑन ड्यूटी पुलिस कर्मचारी के साथ मारपीट करने के आरोप में 12 महिलाओं को हिरासत में लिया है। डीएसपी देहरा रणधीर सिंह राणा ने बताया कि पुलिस कर्मचारी के साथ मारपीट करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया गया है और 12 महिलाओं को इस केस में हिरासत में लिया गया है जिन्हें रविवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। डीएसपी रणधीर राणा ने बताया कि युवक के हत्या के आरोपियों को भी पुलिस शीघ्र गिरफ्तार करेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!