Bilaspur: कातिलाना हमले में मुख्य आरोपियों सहित 5 गिरफ्तार, एक आरोपी को जंगल से किया गिरफ्तार

Edited By Kuldeep, Updated: 09 Jul, 2026 09:51 PM

bilaspur attack accused arrested

कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर गत बुधवार को पंजाब के युवक पर हुए कातिलाना हमले के मुख्य आरोपियों को पुलिस ने 28 घंटे के अंदर बंजार से गिरफ्तार कर लिया।

बिलासपुर (बंशीधर): कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर गत बुधवार को पंजाब के युवक पर हुए कातिलाना हमले के मुख्य आरोपियों को पुलिस ने 28 घंटे के अंदर बंजार से गिरफ्तार कर लिया। अब तक हुई जांच में यह सामने आया है कि सन्नी गिल पर कातिलाना हमला सौरभ पटियाल उर्फ फांदी निवासी नसवाल तहसील घुमारवीं और कुलभूषण उर्फ लक्की निवासी तरेड़ तहसील सदर जिला बिलासपुर ने किया था। इस मामले में सूर्या चंदेल निवासी दड़ोलां डाकघर बैरी दड़ोलां तहसील झंडूता, अनिल कुमार निवासी बरठीं तहसील झंडूता और धीरज धर्माणी निवासी बाड़ी करंगोड़ा तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर ने सहायता की थी।

जिस पर पुलिस ने अनिल कुमार को वीरवार सुबह और धीरज धर्माणी को गत बुधवार रात को गिरफ्तार कर लिया था जबकि सूर्या चंदेल को भी पुलिस ने बंजार के जंगल से मुख्य आरोपियों के साथ ही गिरफ्तार किया है। सूर्या चंदेल हमला करने के बाद से मुख्य आरोपियों के साथ बंजार गया था। एसपी बिलासपुर अभिषेक धीमान ने बताया कि इस हमले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है तथा बंजार से पकड़े गए तीनों आरोपियों को बिलासपुर लाया जा रहा है। आरोपियों से पूछताछ के बाद ही इस मामले का पटाक्षेप होगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!