Edited By Kuldeep, Updated: 08 Jul, 2026 10:23 AM

पुलिस थाना बरमाणा की टीम ने गश्त के दौरान सलापड़ पुल के पास एक युवक से 706 ग्राम चरस बरामद की है। मामले में हरियाणा निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।
बिलासपुर (बंशीधर): पुलिस थाना बरमाणा की टीम ने गश्त के दौरान सलापड़ पुल के पास एक युवक से 706 ग्राम चरस बरामद की है। मामले में हरियाणा निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार थाना बरमाणा पुलिस गत रात क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान जब पुलिस सलापड़ पुल के समीप पहुंची तो एक युवक को संदिग्ध परिस्थितियों में पाया, जिससे पुलिस को उस पर शक हुआ। पुलिस ने शक के आधार पर जब उसकी तलाशी ली तो उससे यह चरस बरामद की।
आरोपी की पहचान सतीश कुमार (37) निवासी गनौर जिला सोनीपत, हरियाणा के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि चरस की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे किसे सप्लाई किया जाना था। मामले में नशा तस्करी से जुड़े पूरे नैटवर्क और सप्लाई चेन की जांच की जा रही है। एसपी बिलासपुर अभिषेक धीमान का कहना है कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।