Solan News: हाई-प्रोफाइल जुए के अड्डे पर पुलिस की रेड, दिल्ली की महिला समेत 6 राज्यों के 10 जुआरी गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 13 Jun, 2026 01:47 PM

10 gamblers arrested from 6 states including a woman from delhi

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में एक हाई-प्रोफाइल जुए के अड्डे का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। जिला सोलन पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई (एसआईयू) ने गुप्त सूचना के आधार पर चक्की मोड़ के समीप स्थित एक होटल में अचानक दबिश दी।

परवाणू (विकास): हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में एक हाई-प्रोफाइल जुए के अड्डे का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। जिला सोलन पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई (एसआईयू) ने गुप्त सूचना के आधार पर चक्की मोड़ के समीप स्थित एक होटल में अचानक दबिश दी। इस छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक महिला समेत कुल 10 लोगों को अवैध रूप से जुआ खेलते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी 6 अलग-अलग राज्यों से ताल्लुक रखते हैं, जो होटल के कमरे में जुए की बड़ी महफिल सजाए बैठे थे।

जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूत्रों से भनक लगी थी कि इस होटल के एक कमरे में बड़े स्तर पर जुआ चल रहा है। यहां दांव पर लगाने के लिए केवल नकदी ही नहीं, बल्कि कैसीनो की तरह गैम्बलिंग कॉइन्स और चिप्स का इस्तेमाल कर ताश के पत्तों से खेल खेला जा रहा था। सूचना पुख्ता होते ही एसआईयू की टीम ने तुरंत होटल में रेड कर दी। पुलिस के कमरे में दाखिल होते ही जुआरियों में हड़कंप मच गया। तलाशी के दौरान पुलिस ने मौके से दांव पर लगे 78,078 रुपए नकद, ताश के पत्ते और गैम्बलिंग चिप्स बरामद किए हैं।

पुलिस की गिरफ्त में आए इन जुआरियों का नैटवर्क देश के अलग-अलग राज्यों से जुड़ा हुआ है। गिरफ्तार आरोपियों में दिल्ली के रोहिणी की रहने वाली महिला कंचन सिंह भी शामिल है। इसके अलावा नवीन निवासी डेरा बस्सी (पंजाब), अनूप निवासी पटियाला (पंजाब), साहिल निवासी जीरकपुर (पंजाब) व करण कुमार निवासी मोहाली (पंजाब), संजू राम निवासी पंचकूला (हरियाणा) व मोहित मेहता निवासी करनाल (हरियाणा), विक्रम सिंह निवासी देहरादून (उत्तराखंड), महाराष्ट्र के बुलढाणा निवासी तायडे गणेश (हाल निवासी पंचकूला) और हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर निवासी मोहन सिंह को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार किया है।

इस पूरी कार्रवाई की पुष्टि करते हुए एसपी सोलन तिरुमला एसडी वर्मा ने बताया कि पकड़े गए सभी 10 आरोपियों के खिलाफ परवाणू पुलिस थाना में सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों से कड़ी पूछताछ की है और उन्हें भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धाराओं के तहत पाबंद कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है और इस मामले में आगामी अन्वेषण गंभीरता से जारी है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!